ताहिरा कश्यप का डेब्यू बना ऐतिहासिक

admin
शेयर करे

‘शर्माजी की बेटी’ ने जीता एशिया का गोल्ड अवॉर्ड

(अनिल बेदाग)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 09 सितंबर 2025। ताहिरा कश्यप की पहली निर्देशित फिल्म ‘शर्माजी की बेटी’ ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा का परचम लहराया है। हाल ही में आयोजित कंटेंट एशिया अवॉर्ड्स 2025 में इस फिल्म को बेस्ट एशियन फीचर फिल्म (गोल्ड बेल्ट) का सम्मान मिला। इस श्रेणी में ‘व्हेयर इज़ द लाई?’ को सिल्वर और ‘हैलो, लव, अगेन’ को ब्रॉन्ज बेल्ट अवॉर्ड मिला। यह जीत ताहिरा और भारतीय फिल्म इंडस्ट्री दोनों के लिए गर्व का क्षण बन गई।

अपनी खुशी व्यक्त करते हुए ताहिरा ने कहा

“शर्माजी की बेटी को बेस्ट एशियन फीचर फिल्म का खिताब मिलना मेरे लिए सिर्फ़ एक उपलब्धि नहीं बल्कि उन कहानियों की पहचान है जिन्हें हम दर्शकों तक पहुँचाना चाहते हैं। यह फिल्म मेरे दिल के बेहद करीब है और मुझे खुशी है कि यह कहानी एशिया भर के दर्शकों से जुड़ पाई। जहाँ आजकल फिल्मों में अक्सर फार्मूला और प्रेडिक्टेबल कहानियाँ देखने को मिलती हैं, वहीं ताहिरा ने इस फिल्म के जरिए एक नया और संवेदनशील नजरिया प्रस्तुत किया। स्त्रीत्व और उसकी जटिलताओं पर आधारित इस यथार्थवादी फिल्म ने न सिर्फ ताहिरा को खास पहचान दी, बल्कि उनके मजबूत सिनेमाई विज़न का भी जश्न मनाया गया। यह पहली बार नहीं है जब ‘शर्माजी की बेटी’ ने पुरस्कार अपने नाम किए हों। इससे पहले इस फिल्म को एक्सचेंज4मीडिया अवॉर्ड्स में तीन सिल्वर बेल्ट अवॉर्ड्स मिल चुके हैं—बेस्ट फिल्म, बेस्ट राइटर (ताहिरा कश्यप) और बेस्ट एक्टर इन ए मूवी (दिव्या दत्ता)।

ताहिरा कश्यप का यह डेब्यू न सिर्फ उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हुआ है बल्कि हिंदी सिनेमा के लिए भी एक नई दिशा लेकर आया है। रिलेटेबल थीम, दमदार अदाकारी और संवेदनशील कहानी ने दर्शकों और समीक्षकों दोनों का दिल जीत लिया। अब ताहिरा उन फिल्मकारों की कतार में शामिल हो चुकी हैं जिनसे भविष्य में भी दर्शकों को बड़ी उम्मीदें हैं।

Leave a Reply

Next Post

डिज़ाइनस्केप पुरस्कार 2025 से मारवाड़ अंतर्राष्ट्रीय केंद्र जोधपुर को नवाजा गया

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली/जयपुर 09 सितंबर 2025 ।  जोधपुर स्थित मारवाड़ अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (एमआईसी) को इस वर्ष डिज़ाइनस्केप पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार वास्तुकार प्रमोद जैन और उनके फर्म प्रमोद जैन एंड एसोसिएट्स को 11 सितंबर 2025 को मुंबई के सहारा स्टार होटल में […]

You May Like

सिरगिट्टी में होटल सील, दस्तावेज मिले अधूरे....|....खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा