बाप ने किए थे बेटी के टुकड़े-टुकड़े, 5 ट्रेन में बक्से और बैग में छोड़े, सिर यहां फेंका; इस बात से था खफा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

लखनऊ 21 मई 2026। किशोरी की हत्या के बाद शव के छह टुकड़े कर उसे छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस में रखने के मामले में जीआरपी को अहम सफलता मिली है। फुटेज में मिले संदिग्ध की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया है। छानबीन में सामने आया है कि पिता ने ही बेटी की हत्या कर शव के छह टुकड़े किए थे। वह एक युवक से फोन पर बात करती थी। पिता के मना करने पर बेटी ने उसकी बात नहीं मानी, जिससे नाराज होकर उसने वारदात को अंजाम दिया। जीआरपी ने कुशीनगर के सेवरही निवासी बिग्गन अंसारी को हिरासत में लिया है। बिग्गन से पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, बिग्गन ने अपनी 16 वर्षीय बेटी शब्बा की हत्या की थी। शब्बा दूसरे समुदाय के एक युवक से फोन पर बात करती थी।

बेटी से नफरत करने लगा था पिता
बिग्गन ने बेटी को युवक से दूर रहने के लिए कहा था। कई बार चेतावनी देने के बाद भी शब्बा युवक के संपर्क में बनी रही। इस बात से बिग्गन बहुत नाराज था और बेटी से नफरत करने लगा था। उसे लगता था कि उसकी बेइज्जती हो रही है। सूत्रों के अनुसार, आरोपी की दो बेटियों ने प्रेम विवाह कर लिया था। उसे डर था कि शब्बा भी उसी रास्ते पर चली जाएगी।

आरोपी ने साजिश के तहत पांच दिन पहले पत्नी और दोनों बेटों को रिश्तेदार के घर भेज दिया। घर पर शब्बा और बूढ़ी मां रह गईं। 16 मई को बिग्गन ने पडरौना के खिरकिया निवासी बहन नूरजहां, बहनोई मजबुल्लाह को बुलाया और शब्बा की हत्या की साजिश में शामिल किया। 

सिर गांव के तालाब में फेंक दिया
देर शाम घर में ही शब्बा की हत्या की और बहन-बहनोई की मदद से उसने धारदार हथियार से शव के टुकड़े कर दिए। सिर गांव के तालाब में फेंक दिया। शव के बाकी हिस्से को पुराने कपड़े और प्लास्टिक में लपेटकर बक्से में रखा। फिर तीनों ई रिक्शे से तमकुहीरोड स्टेशन पहुंचे। वहां छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस के स्लीपर कोच एस-1 में बक्से को रख दिया। शव रखने के बाद तीनों साथ लगे एसी कोच से बाहर निकले। इस दौरान सभी उसमें लगे कैमरे में कैद हो गए। इसी फुटेज की मदद से आरपीएफ आरोपी तक पहुंची। 

सख्ती से पूछताछ के बाद बिग्गन ने जुर्म कबूल कर लिया। उसकी निशानदेही पर गोताखोरों की मदद से तालाब से कटा सिर और हत्या में प्रयुक्त हथियार बरामद किए गए।

पहचान छिपाने के लिए धड़ से अलग किया सिर
आरोपी ने साजिश के तहत शब्बा की हत्या की और पहचान छिपाने के लिए उसका सिर काटकर अलग कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने सिर को ठिकाने लगा दिया। इसके बाद बक्से और पॉलिथीन में हाथ-पैर और धड़ को पैक किया गया था। तालाब से सिर मिल गया है।

सीसीटीवी फुटेज में मिली संदिग्ध की फुटेज
पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध की फुटेज मिल गई। इसके बाद आसपास के लोगों से आरोपी की फुटेज दिखाई गई। स्थानीय पुलिस की मदद से आरोपी की पहचान हुई, जिसके बाद उसे दबोच लिया गया। जीआरपी बृहस्पतिवार को मामले का राजफाश करेगी।

यह था मामला
रविवार को गोमतीनगर रेलवे स्टेशन पर बोगी में बक्शे के भीतर युवती के शव के पांच टुकड़े मिले थे। सिर गायब था। ट्रेन 15114 छपरा-गोमतीनगर एक्सप्रेस गोमतीनगर स्टेशन पर रविवार सुबह पहुंची तो मामले की जानकारी हुई थी।

Leave a Reply

Next Post

भाजपा महिला नेता निकली हनी ट्रैप की मास्टरमाइंड, बड़े नेताओं को खूबसूरती के जाल में फंसाती थी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर इंदौर 21 मई 2026। इंदौर पुलिस ने शराब कारोबारी हितेंद्र सिंह उर्फ चिंटू ठाकुर से जुड़े हाई-प्रोफाइल हनी ट्रैप मामले में एक और महिला आरोपी को हिरासत में लेकर बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, बुधवार को सागर जिले से […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज