‘मुझे बहुत घुटन हो रही है मां’, ट्विशा की संदिग्ध मौत मामले में वायरल चैट में एक और नया खुलासा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 19 मई 2026। भोपाल में ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत का मामला तूल पकड़ा जा रहा है। यह मुद्दा कई दिनों से सुर्खियों में बना हुआ है। पीड़िता की एक के बाद एक चैट सामने आ रही हैं। पहले सहेली और अब मां और बहन के साथ हुई चैट वायरल हो रही है।

मां और बहन के साथ हुई चैट वायरल
ट्विशा शर्मा की अपनी सहेली मीनाक्षी के साथ चैट वायरल होने के बाद मां और बहन के साथ हुई चैट भी वायरल हो रही है। मां से चैट करते हुए ट्विशा ने सात मई को कहा- बुरी तरह फंस गई हूं। इन सबको लगता है कि मैं ड्रग्स लेती हूं, इसलिए मेरा मूड खराब रहता है।” एक बार भी इनके दिल में यह नहीं आता कि इनका बेटा मुझे छोड़कर बैठा है। मेरा मूड इस वजह से भी खराब हो सकता है। मुझे बहुत ज्यादा घुटन हो रही है मां।  ट्विशा ने मां से चैट करते हुए कहा- ये लोग न रोने देंगे, न हंसने की वजह देंगे। मैं तो बहुत बुरी तरह फंस गई हूं। 

बहन और पापा से कहा- यह सब कहां तक करेगा
ट्विशा ने अपनी बहन और पापा से चैट करते हुए कहा कि देखते हैं, ये सब कहां तक करेगा।  उम्मीद है सब ठीक हो जाएगा पापा। लेकिन मैं हर चीज के लिए तैयार हूं। अब आगे जो भी हो, मैं चाहती हूं उसे धैर्य और संयम के साथ संभाला जाए। कम से कम हम अपना धैर्य नहीं खोएंगे। बहन और पिता एक ही फोन पर चैट करते हुए कहा लिखा- शांत रहो, घबराओ मत, समझदारी से व्यवहार करो, ये सभी बुनियादी बातें जरूरी हैं।

डेटिंग ऐप के जरिए समर्थ सिंह से हुई थी मुलाकात
ट्विशा शर्मा मूल रूप से नोएडा की रहने वाली थीं। वह तमिल फिल्मों में अभिनेत्री और मॉडल के तौर पर काम कर चुकी थीं। डेटिंग ऐप के जरिए उनकी पहचान भोपाल निवासी अधिवक्ता समर्थ सिंह से हुई थी। समर्थ, सेवानिवृत्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश गिरिबाला सिंह के बेटे हैं। दोनों ने 9 दिसंबर 2025 को शादी की थी। वहीं, परिजनों का आरोप है कि शादी के बाद ट्विशा को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था। उनका कहना है कि नौकरी छोड़ने के बाद उसे “नाकारा” कहकर परेशान किया जाता था। ट्विशा कई बार मायके लौटना चाहती थी, लेकिन उसे आने नहीं दिया गया।

Leave a Reply

Next Post

रेलवे ट्रैक पर दो किमी तक दौड़ाया ट्रक, रुक गईं ट्रेनें; गिट्टी में फंसने पर छोड़कर भाग गया चालक

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर प्रतापगढ़ 19 मई 2026। प्रतापगढ़ के आसपुर देवसरा क्षेत्र के नीमा गोपालपुर हॉल्ट स्थित रेलवे फाटक बंद होने पर चालक ट्रक लेकर रेलवे ट्रैक पर चला गया। करीब दो किमी तक वह सुल्तानपुर-जौनपुर रेलवे ट्रैक पर ट्रक लेकर दौड़ता रहा। गिट्टियों में ट्रक फंसने पर चालक […]

You May Like

खुद को ईडी अधिकारी बताकर 6.82 लाख ठगे....|....सर्पदंश मुआवजा घोटाला, महिला डॉक्टर के बाद 3 क्लर्क अरेस्ट....|....छत्तीसगढ़ में 48 घंटे भारी बारिश का अलर्ट....|....जुलाई 2027 तक तैयार होगा मेडिकल कॉलेज....|....1.92 करोड़ की गड़बड़ी मामले का एक और आरोपी गिरफ्तार....|....गौरेला में अवैध शिकार के दौरान युवक की मौत, 12 आरोपी गिरफ्तार....|....कोरबा में बाल विवाह पर रोक; पहुंच चुकी थी बारात, सजा था मंडप....|....नेता प्रतिपक्ष बोले- सत्ता का घमंड छोड़िए, जनता मौका देगी तो हम जवाब देंगे....|....रश्मि आर्या ने 'शिव शंभू शंकरा' से शुरू किया सुरों का सफर....|....जब सुरों ने बेगम अख्तर को किया नमन 'शाम-ए-अख्तरी' में फिर गूंजा बेगम अख्तर का जादू 'शाम-ए-अख्तरी' में डॉ. सोमा घोष ने बेगम अख्तर की यादों को फिर किया जीवंत