धरमलाल कौशिक मोदी-शाह को कहें कि वो भेदभाव की नीति छोड़ दें : कांग्रेस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

रायपुर 16 मार्च 2021। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि धरमलाल कौशिक मोदी को कहें कि वो देश में भेदभाव फैलाने की नीति छोड़ दें। धरमलाल कौशिक अब  भाजपा के शीर्ष नेतृत्व को कहें कि देश को एक देश की तरह देखें। बिहार चुनाव हो रहा था तब उस समय मोदी जी ने पूरे बिहार के लिए मुक्त वैक्सीन की बात कही थी। मुक्त टीका बिहार के लिए क्योंकि वहां चुनाव हो और छत्तीसगढ़ के लिए क्यों नहीं यह सवाल मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी ने विधानसभा में उठाया था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ज्वलंत एवं चुभते हुये सवालों का जवाब देने के बजाय, छत्तीसगढ़ की जनता और छत्तीसगढ़ के मतदाताओं के प्रति अब अपनी जिम्मेदारी पूरी करने के बजाए। धरमलाल कौशिक और भाजपा असत्य का सहारा ले रहे है। कोरोना काल में लगातार पीएम केयर्स फंड की राशि लेने और छत्तीसगढ़ को उसका हक ना देने के गुनाहगार है। 

  • सरकारी अस्पताल में मुफ्त टीकाकरण कराने के बाद भाजपा नेता कर रहे है टीकाकरण पर झूठ फैलाने की राजनीति
  • छत्तीसगढ़ में अब तक 8 लाख से अधिक कोविशिल्ड, को-वैक्सीन टीका मुफ्त लगाये जा चुके है : 1300 से अधिक केन्द्रों में मुफ्त टीकाकरण जारी है

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के बयान पर प्रतिक्रिया में प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक एवं भाजपा के नेता टीकाकरण मामले में झूठ, फरेब और गुमराह करने की राजनीति करना बंद करें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सरकार द्वारा राज्य के 1300 से अधिक सरकारी टीकाकरण केन्द्रों में 45 साल से लेकर 60 साल तक नागरिकों को गंभीर बीमारी से ग्रस्त मरीजों को कोविशिल्ड एवं को-वैक्सीन का टीका निःशुल्क लगाया जा रहा है। राज्य में अभी तक लगभग 9 लाख डोज कोविशिल्ड एवं को-वैक्सीन सरकारी टीकाकरण केन्द्रों में निःशुल्क लगाये जा चुके है एवं अभी कोविशिल्ड के लगभग 10 लाख डोज एवं को-वैक्सीन के 72 हजार से अधिक डोज स्टाक में है जिसे सरकारी टीकाकरण केन्द्रों में निःशुल्क लगाया जा रहा है और कुछ दिनों पहले ही स्वयं पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह जी ने भी सरकारी अस्पतालों में ही मुफ्त टीका लगवाया है। भाजपा नेता छत्तीसगढ़ सरकार के टीकाकरण केन्द्र में मुफ्त टीका लगवाकर, टीकाकरण पर झूठ और फरेब की राजनीति कर रहे है। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक सहित भाजपा नेता टीकाकरण के मसले पर लगातार भ्रम फैलाने और असत्य का सहारा लेकर छत्तीसगढ़ की जनता को गुमराह कर रहे है। मोदी सरकार की हमेशा से नीति रही है आपदा में अवसर तलाशना। कोविड टीकाकरण में वही काम केंद्र सरकार कर रही है। 26 फरवरी को केंद्र सरकार ने आदेश जारी किया कि अब निजी अस्पतालों में टीकाकरण भी होगा और उसके लिये ऑनलाइन पंजीयन हो रहा है। निजी अस्पतालों में लगने वाले टीका के शुल्क में से मोदी सरकार डेढ़ सौ रुपए सीधा अपने खाते में जमा करवा रही है और 100 रू. शुल्क अस्पताल में टीका लगाने का शुल्क निर्धारित किया है। 

प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक झूठ बोलकर मोदी सरकार के कोरोना महामारी के दौरान हुई लापरवाही पर पर्दा नहीं डाल सकते हैं। नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक को चाहिये कि अन्य भाजपा मोदी सरकार द्वारा निजी संस्थानों में टीकाकरण के शुल्क पर रोक लगवाये और जिनका शुल्क लेकर टीकाकरण किया गया है और मोदी सरकार में पैसा जमा हो रहा है उनका शुल्क को वापस करवाएं।

Leave a Reply

Next Post

महंगाई के विरोध में प्रदेश कांग्रेस विधि विभाग का धरना

शेयर करेपेट्रोल, डीजल एवं गैस के लिए लोन मेला लगाकर किया विरोध प्रदर्शन छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           रायपुर 16 मार्च 2021। प्रदेश कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के अध्यक्ष संदीप दुबे ने कहा कि मोदी सरकार की गलत आर्थिक नीतियों की वजह से ईंधन की कीमत में बेतरतीब इजाफा हो रहा है, जीडीपी […]

You May Like

इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़....|....आदिवासी मुख्यमंत्री के राज में बैगा जनजाति के बच्चे कुपोषण से मर रहे: दीपक बैज....|....शेयर बाजार में कमाई का नया मंत्र, मजबूत कंपनियों पर दांव से बनेगी रिटर्न की राह....|....ईएलजीआई की एबी सीरीज़ से औद्योगिक तकनीक को नई दिशा....|....कोल इंडिया के स्थापना दिवस में भाग लेने के लिए 1 नवंबर को कोलकाता जाएंगे कामरेड हरिद्वार....|....बैलेट पेपर की दुहाई देने वाली कांग्रेस बैलेट पेपर से हुए चुनाव में भी खाता नहीं खोल सकी : मुख्यमंत्री साय....|....पायलट मच्छर को UAE का सम्मान, राष्ट्रपति ने गले लगाया