वापसी के बाद ट्रॉफी के साथ रोहित शर्मा की पहली तस्वीर सामने आई, गले में मेडल पहने दिखे सभी खिलाड़ी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 जुलाई 2024। टी20 विश्व कप 2024 का खिताब जीतकर भारतीय टीम दिल्ली पहुंच चुकी है। विश्वविजेता टीम के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने स्पेशल फ्लाइट का इंतजाम किया था जिससे रोहित शर्मा की सेना, सपोर्टिंग स्टाफ और मीडियाकर्मी स्वदेश लौटे। दरअसल, वर्ल्ड चैंपियन टीम तूफान बेरिल के कारण बारबाडोस में फंसे हुए थे। हालांकि, बीसीसीआई ने तत्परता दिखाते हुए उनकी वापसी का इंतजाम किया और गुरुवार सुबह छह बजे भारतीय टीम दिल्ली पहुंच गई।

भारत ने 17 साल बाद जीता खिताब
भारत ने शनिवार को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जीता था। बारबाडोस में खेले गए फाइनल में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में सात रन से हराया था। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 20 ओवर में सात विकेट गंवाकर 176 रन बनाए थे। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 20 ओवर में आठ विकेट पर 169 रन बना सकी। इस जीत के साथ भारत ने 11 साल के आईसीसी ट्रॉफी के सूखे को खत्म कर दिया। भारत ने इससे पहले 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती थी। वहीं, भारत ने 17 साल बाद टी20 विश्व कप जीता है। 13 साल बाद कोई विश्व कप जीता है। 2011 में भारत ने वनडे विश्व कप जीता था।

सुबह छह बजे दिल्ली एयरपोर्ट पर पहुंची रोहित शर्मा की सेना
बीसीसीआई की स्पेशल फ्लाइट से टीम इंडिया 16 घंटों के लंबे सफर के बाद सुबह छह बजे दिल्ली पहुंची। यहां खिलाड़ियों का भव्य स्वागत हुआ। फैंस उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे। इसकी तस्वीरें भी सामने आईं।

परिवार के साथ पहुंचे रोहित
भारतीय टीम को दूसरी बार टी20 विश्व कप का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा अपने पूरे परिवार के साथ आईटीसी मौर्य होटल पहुंचे। यहां उन्हें उनकी पत्नी रितिका सजदेह और बेटी समायरा के साथ देखा गया।

मुंबई में टी20 विश्व कप विजेता भारतीय टीम के विजयी परेड के लिए कड़ी सुरक्षा का इंतजाम
विजयी टीम नई दिल्ली से आने के बाद दक्षिण मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में एक सम्मान समारोह के बाद एक खुली बस रोड शो में भाग लेगी। अधिकारी ने कहा कि विजय जुलूस शाम पांच से सात बजे के बीच नरीमन पॉइंट से वानखेड़े स्टेडियम तक निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि जुलूस देखने के लिए बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशंसकों के इकट्ठा होने की उम्मीद है, इसलिए पुलिस किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए पूरी सावधानी बरत रही है। अधिकारी ने कहा कि नरीमन पॉइंट और वानखेड़े स्टेडियम के बीच मरीन ड्राइव पर पर्याप्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया जा रहा है।

Leave a Reply

Next Post

कंगना रनौत थप्पड़ विवाद: CISF महिला कांस्टेबल को कर्नाटक यूनिट में ट्रांसफर, पूछताछ जारी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 जुलाई 2024। पिछले महीने चंडीगढ़ हवाई अड्डे पर अभिनेता और भाजपा सांसद कंगना रनौत को कथित तौर पर थप्पड़ मारने वाली केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) कांस्टेबल कुलविंदर कौर को बेंगलुरु में ट्रांसफर कर दिया गया है, जबकि अनुशासनात्मक जांच लंबित है। केंद्रीय सशस्त्र […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप