रूसी सेना ने यूरोप के सबसे बड़े न्‍यूक्लियर पावर प्‍लांट पर किया कब्जा, 130 रूसी बसों से भारतीयों को निकालने की तैयारी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

कीव 04 मार्च 2022। रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध का आज नौवां दिन है। यूक्रेन पर रूसी सेना का हमला रूकने का नाम नहीं ले रहा है। इस बीच रूसी सैन्य बलों ने यूक्रेन के दक्षिणपूर्व में ज़ापोरिज्जिया परमाणु ऊर्जा प्लांट को जब्त कर लिया है। न्यूज एजेंसी रायटर के अनुसार एक स्थानीय प्राधिकरण ने यह दावा किया है कि रूस की सेना ने सुबह हमला करने के बाद इसको अपने कब्जे में ले लिया है। बता दें कि आज सुबर ही रूस ने इस प्लांट पर हमला किया था जिसके बाद इसमें भयंकर आग लग गई थी जिसको बाद में बुझा लिया गया था। हालांकि इस हमले के बाद से पूरे यूरोप में रेडिएशन का खतरा फैल गया है। दूसरी ओर रूस की गोलाबारी में आज कीव में एक भारतीय छात्र को गोली लगने के बाद अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है। 

युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी ने की समीक्षा बैठक

यूक्रेन-रूस युद्ध पर प्रधानमंत्री मोदी ने एक हाई लेवल समीक्षा बैठक की। बैठक में केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, विदेश मंत्री एस जयशंकर के साथ एनएसए अजीत डोभाल शामिल हुए। जानकारी के अनुसार इस बैठक में यूक्रेन में फंसे भारतीयों को निकालने पर चर्चा की गई है।

130 रूसी बसों से निकाले जाएंगे भारतीय

रूस के राष्ट्रीय रक्षा नियंत्रण केंद्र के प्रमुख कर्नल जनरल मिखाइल मिज़िंटसेव ने घोषणा की कि खार्किव और सूमी से भारतीय छात्रों और अन्य विदेशियों को रूस के बेलगोरोड क्षेत्र में निकालने के लिए 130 रूसी बसें तैयार की गईं हैं। गौरतलब है कि यह फैसला रूस और यूक्रेन के बीच दूसरे दौर की बैठक में लिया गया था जिसको अब अमल में लाया जाएगा। इस बैठक में दोनों पक्ष मानवीय कॉरिडोर बनाने पर सहमत हुए थे।

बोरिस जानसन ने की जेलेंस्की से बात

यूरोप के सबसे बड़े न्यूक्लियर प्लांट में आग लगने बाद से सभी यूरोपीय देशों में चिंता बढ़ गई है। इसको लेकर आज ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन ने यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की से बातचीत भी की है। ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने न्यूक्लियर प्लांट की घटना पर चिंता जाहिर करते हुए जेलेंस्की से कहा कि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की लापरवाही अब सीधे तौर पर पूरे यूरोप की सुरक्षा को लिए नुकसानदायक हो गई है। उन्होंने आगे कहा कि वह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की आपात बैठक की मांग करेंगे और इस मुद्दे को रूस और करीबी सहयोगियों के साथ उठाएंगे।

सड़कों पर रूसी सेना का विरोध कर रहे यूक्रेनियन, वापिस जाओ के लगे नारे

यूक्रेन के लोगों ने अब खुद ही रूस की सेना को भगाने का जिमा उठा लिया है। मेलिटोपोल निवासियों द्वारा अपने शहर पर रूसी कब्जे का विरोध करने का वीडियो सामने आया है। सशस्त्र रूसी सैनिकों के सामने लोगों ने इकट्ठा होकर ‘वापिस जाओ’ के नारे लगाए और यूक्रेनी झंडे लहराए। इस बीच विरोध के दौरान रूसी सेना ने गोलियों भी चलाई।

Leave a Reply

Next Post

Tiger 3: इंतजार खत्म! 'पठान' के बाद सलमान खान-कटरीना कैफ की फिल्म की रिलीज डेट कन्फर्म

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 04 मार्च 2022। सलमान खान के फैंस के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। फिल्मों की रिलीज डेट्स की झमाझम बारिश के बीच अब सलमान खान और कटरीना कैफ की मोस्ट अवेटेड फिल्म टाइगर 3 की रिलीज डेट भी कन्फर्म हो गयी है। फिल्म अगले साल ईद […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला