महाराष्ट्र दिवस पर आकर्षक लुक में नज़र आई अभिनेत्री एकता जैन

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

मुंबई 06 मई 2023। बॉलीवुड की ढेर सारी फिल्मों और कई धारावाहिकों में अपनी अदाकारी का जादू दिखा चुकी अभिनेत्री एकता जैन हर त्योहार और विशेष दिन भी बड़े उत्साह के साथ मनाती हैं। होली, दीवाली पर उनके फोटोशूट चर्चा का विषय बनते हैं और अब बड़े जोश के साथ महाराष्ट्र दिवस मनाया अभिनेत्री एकता जैन ने।महाराष्ट्र डे के लिए उनका विशेष लुक काफी आकर्षक लग रहा था। बता दें कि 1 मई को वर्ल्ड लेबर डे के साथ साथ भारत मे महाराष्ट्र दिवस और गुजरात दिवस भी मनाया जाता है। गुजरात और महाराष्ट्र दोनों राज्यों की स्थापना पहली मई को हुई थी। 1 मई 1960 को महाराष्ट्र और गुजरात की स्थापना की गई थी।  चूंकि गुजरात एकता जैन की जन्मभूमि है और महाराष्ट्र उनकी कर्मभूमि है। इसलिए वह दोनों राज्यों के खास दिन को खास तरह से मनाती हैं। अभिनेत्री एकता जैन ने बताया कि ये दोनों राज्य मेरे दिल के बहुत करीब हैं। मैं कच्छ गुजरात की रहने वाली हूँ और महाराष्ट्र मेरी कर्मभूमि है। मैं लोगों का मनोरंजन करने के लिए हमेशा कुछ नया करने का प्रयास करती रहती हूं। इस बार महाराष्ट्र डे के लिए जो एकता जैन ने नया लुक लिया,  वह प्रॉपर पैठनी स्टाइल की साड़ी, शालू पहनावे में मराठी नथ के साथ बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। पैठनी शैली में टोपी और जूती पहनी है। सोनाली घाटे – बाने ने अपनी हथकरघा उद्योग से बनी नवीनया हेनडलूम से पैठणी शैली के वस्त्र दिए।

 गुजराती लुक में भी उन्होंने खास गुज़राती पहनावे पर तवज्जो दी है। बांदनी के दुपट्टे को पहना है, गुजराती ज्वेलरी पहनी है, गुजरातियों के फेवरेट रंग मैरून और केसरिया के कॉम्बिनेशन को धारण किया है। एकता जैन कहती हैं कि मुझे छोटी खुशियों से बड़ी खुशी मिलती है। मैं अपने तमाम फैन्स को महाराष्ट्र, गुजरात दिवस और मजदूर दिवस की हार्दिक बधाई देती हूं। आप सब अपने काम और पैशन पर ध्यान दें, सीखने का जज़्बा जारी रखे, मैं अब भी सीख रही हूं।

खली बली, ज़िंदगी एक शतरंज और त्राहिमाम जैसी फिल्मों और शगुन, अपुन तो वैसे ही और शाका लाका बूम बूम” जैसे टीवी शोज़ में कार्य कर चुकी ऎक्ट्रेस एकता जैन के कुछ और नए प्रोजेक्ट्स जल्द ही आने वाले हैं।

Leave a Reply

Next Post

आशा पारेख, अंजन श्रीवास्तव, पद्मश्री गुलाबो सपेरा सहित कई हस्तियां 15वें न्यूज़मेकर्स अचीवर्स अवार्ड से सम्मानित

शेयर करे अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   मुंबई 06 मई 2023। मुम्बई के यशवंतराव चव्हाण सभागार में कई प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति में 15वें न्यूज़मेकर्स अचीवर्स अवार्ड का आयोजन किया गया। वैदेही तमन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में फ़िल्म अभिनेत्री पद्मश्री आशा पारेख, पद्मश्री फोक डांसर गुलाबो सपेरा, वरिष्ठ अभिनेता अंजन श्रीवास्तव […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक