अंत के करीब ‘लाल आतंक’: बीजापुर मुठभेड़ में छह नक्सली मारे गए, 8 लाख का इनामी डीवीसीएम दिलीप बेड़जा भी ढेर

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

बीजापुर 20 जनवरी 2026। जिले के उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना भोपालपटनम और फरसेगढ़ के सीमावर्ती नेशनल पार्क एरिया में हुई मुठभेड़ में चार महिला माओवादियों सहित कुल छह माओवादी कैडर मारे गए। मारे गए माओवादियों में नेशनल पार्क एरिया कमेटी का इंचार्ज और आठ लाख रुपये का इनामी डीवीसीएम दिलीप बेड़जा भी शामिल है। 

सुरक्षा बलों ने शुरू किया था सर्च ऑपरेशन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नेशनल पार्क एरिया कमेटी के डीवीसीएम दिलीप बेड़जा और अन्य सशस्त्र माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिलने पर डीआरजी बीजापुर, डीआरजी दंतेवाड़ा, एसटीएफ कोबरा (202, 206, 210) और सीआरपीएफ 214 की संयुक्त टीम ने 17 जनवरी 2026 को सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। अभियान के दौरान 17 जनवरी की सुबह से 18 जनवरी की शाम तक सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच रुक-रुक कर फायरिंग होती रही।

भारी मात्रा में हथियार और सामग्री जब्त
मुठभेड़ के बाद चलाए गए सर्च ऑपरेशन में मौके से 6 माओवादियों के शव बरामद किए गए। इनके पास से 2 एक-47, 1 इंसास राइफल, 2 .303 राइफल और 1 कार्बाइन सहित कुल 6 अत्याधुनिक हथियार जब्त किए गए। इसके अलावा, भारी मात्रा में गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री, बीजीएल लॉन्चर, वायरलेस सेट, स्कैनर, नकद राशि, माओवादी साहित्य, वर्दी और अन्य सामग्री भी बरामद की गई।

27 लाख रुपये का था इनाम
पुलिस अधीक्षक बीजापुर डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि मारे गए माओवादियों पर कुल 27 लाख रुपये का इनाम घोषित था। प्रारंभिक शिनाख्त में मारे गए माओवादियों की पहचान डीवीसीएम दिलीप बेड़जा (इनाम 8 लाख), एसीएम माड़वी कोसा (5 लाख), एसीएम पालो पोड़ियम (5 लाख), एसीएम लक्खी मड़काम (5 लाख), पीएम जुगलो बंजाम (2 लाख) एवं पीएम राधा मेट्टा (2 लाख) के रूप में हुई है। दिलीप बेड़जा के विरुद्ध बीजापुर जिले के विभिन्न थानों में 135 आपराधिक मामले दर्ज थे और वह कई बड़ी नक्सली घटनाओं में शामिल रहा था।

इस दौरान बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि निरंतर आसूचना आधारित अभियानों और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से बस्तर क्षेत्र में माओवादी प्रभाव तेजी से समाप्त हो रहा है। उन्होंने शेष बचे माओवादी कैडरों से आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में लौटने की अपील की। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2025 में बीजापुर जिले में 163 माओवादी मारे गए थे, जबकि वर्ष 2026 में अब तक आठ माओवादी ढेर हो चुके हैं।

जवानों के घायल होने की भी सूचना
अभियान के दौरान दुर्गम परिस्थितियों में कार्य करते हुए कोबरा 206 के प्रधान आरक्षक नीरज शर्मा भालू के हमले में तथा एसटीएफ के प्रधान आरक्षक कृष्णा नेताम वनभैंसा के हमले में घायल हो गए। दोनों जवानों को सुरक्षित रूप से उपचार हेतु हायर सेंटर भेजा गया है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

नीलम नारायण बनीं मिस ग्लोबल इंडिया डिवाइन

शेयर करे (अनिल बेदाग) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 22 जनवरी 2026। सपने वही पूरे होते हैं, जिनमें मेहनत की चमक होती है—और नीलम नारायण इसकी जीवंत मिसाल हैं। एक रैंप वॉक मॉडल के रूप में अपने करियर की शुरुआत करने वाली नीलम ने अब फैशन और ग्लैमर की दुनिया में सफलता […]

You May Like

जीपीएम में सर्राफा व्यापारी हत्याकांड में दो और बदमाश गिरफ्तार, तीन प्रदेशों की पुलिस; झारखंड से दबोचे....|....साय कैबिनेट के सात बड़े फैसले: किसानों को 15 हजार प्रति एकड़ सहायता, 240 ई-बसें और पावर कंपनी के IPO को मंजूरी....|....कोसी में पलटी किसानों से भरी नाव, सात ने तैरकर बचाई जान; चार अब भी लापता, जारी है तलाश....|....राज्य दर्जे की बहाली पर सियासी पारा चढ़ा: फारूक अब्दुल्ला बोले- वादा पूरा करेंगे पीएम मोदी, इंतजार जारी....|....यूपी में 25 सेकंड में डबल मर्डर: लगातार मिलती रहीं धमकियां, न मिली सुरक्षा, इसलिए बढ़ी हिस्ट्रीशीटर की हिम्मत....|....भारत के बाद पाकिस्तान ने भी एशियाई खेलों के लिए टीम की घोषणा की; साहिबजादा को बनाया कप्तान....|....पीएम मोदी के रिकॉर्ड कार्यकाल पर कांग्रेस हमलावर, सुरजेवाला बोले- जनता पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी....|....जोहानिसबर्ग के क्लीवलैंड में गोलीबारी, 12 लोगों की मौत और नौ घायल; मृतकों का बढ़ सकता है आंकड़ा....|....मानसून आने वाला है सरकार अतिशेष धान का निराकरण नहीं कर पाई - कांग्रेस....|....उज्ज्वला योजना में सब्सिडी वाले सिलेंडर की संख्या 9 से घटाकर 4 करना महंगाई से जूझ रही गरीब जनता के साथ अन्याय