देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

 रायगढ़, 30 अक्टूबर 2026। देश में बढ़ती ऊर्जा की जरूरतों को पूरा करने के साथ सामाजिक विकास और पर्यावरण संरक्षण को प्राथमिकता देते हुए एनटीपीसी लारा विद्युत उत्पादन, परिचालन दक्षता और सामुदायिक विकास की दिशा में लगातार काम कर रहा है। इसको लेकर आज आयोजित प्रेस वार्ता में परियोजना अधिकारी ने संयंत्र के प्रदर्शन, भविष्य की विस्तार योजनाओं और सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत संचालित गतिविधियों की जानकारी साझा की।

रायगढ़ जिले के पुसौर ब्लॉक में स्थित एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने मीडिया को बताया कि एनटीपीसी लारा ने 84 प्रतिशत वार्षिक प्लांट लोड फैक्टर (PLF) तथा 86.28 प्रतिशत मासिक PLF के साथ एनटीपीसी स्टेशनों में दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अतिरिक्त स्टेशन ने 5.91 प्रतिशत वार्षिक और 5.85 प्रतिशत मासिक सहायक विद्युत खपत (APC) के साथ दूसरा सबसे कम स्तर दर्ज किया। वहीं 0.47 प्रतिशत का वार्षिक साइकिल मेकअप एनटीपीसी स्टेशनों में सबसे कम रहा। ये उपलब्धियां संयंत्र की परिचालन दक्षता और संसाधनों के प्रभावी उपयोग को दर्शाती हैं।

परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने विद्युत उत्पादन, परिचालन दक्षता, सुरक्षा, पर्यावरण संरक्षण और भविष्य की विकास योजनाओं के बारे में जानकारी देते हुए यह भी बताया कि एनटीपीसी लारा की उत्पादन क्षमता को 4,800 मेगावाट तक विस्तारित करने की प्रस्तावित योजना तथा सौर ऊर्जा और तकनीकी उन्नयन से जुड़ी पहलों के बारे में बताया गया।

एनटीपीसी लारा के परियोजना प्रमुख सुभाष ठाकुर ने प्रभावित गांवों में बुनियादी सुविधाओं के विकास, कौशल विकास तथा कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत संचालित विभिन्न पहलों पर चर्चा करते हुए आसपास के गांव में लगातार विकास के अलावा पर्यावरण के प्रति जागरूकता बढ़ाने पर विशेष ध्यान देने की बात कही। 

Leave a Reply

Next Post

सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी

शेयर करेभारतीय प्रतिनिधि ने गिनाई प्राथमिकताएं छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           संयुक्त राष्ट्र, 30 अक्टूबर 2026। संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी प्रतिनिधि, राजदूत हरीश पर्वथनेनी ने 2028-29 के कार्यकाल को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बताया कि संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में अस्थायी सीट की अपनी उम्मीदवारी के दौरान, भारत […]

You May Like

त्योहारों में जमकर खाएं मिठाई-पकवान....|....भारत बनाम न्यूजीलैंड: वनडे सीरीज के लिए ऑकलैंड पहुंचे विराट कोहली....|....नोवाक जोकोविच ने गंवाया फेडरर की बराबरी का मौका....|....सुरक्षा परिषद में अस्थायी सीट के लिए भारत की दावेदारी....|....देश की ऊर्जा जरूरतों को नई ताकत देगा एनटीपीसी लारा....|....सूरजपुर में बिना पंजीयन चल रहा था पैरामेडिकल कॉलेज....|....इंदौर में शुक्रवार से शुरू होगा मराठी फूड फेस्टिवल जत्रा....|....चीते की मौत के मामले में एसटीएफ की जांच तेज....|....गृहमंत्री अमित शाह का ऐलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी....|....स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़