बॉयफ्रेंड क्रिकेटर के एल राहुल संग डिनर करतीं नजर आईं अथिया शेट्टी, सामने आई ये तस्वीर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

बॉलीवुड एक्ट्रेस अथिया शेट्टी (Athiya Shetty) इन दिनों फिल्मों में कम और अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर ज्यादा चर्चा में है।  अथिया शेट्टी (Athiya Shetty)  पिछले काफी समय से फेमस क्रिकेटर केएल राहुल (KL Rahul) के साथ रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में छाई रहती हैं। 

हालांकि अब तक दोनों में से किसी ने भी अपने रिलेशनशिप को लेकर खुलकर बात नहीं करते हैं। लेकिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती है। इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है। 

दअसल अथिया शेट्टी और एल राहुल हाल ही में अपने दोस्त के साथ एक डिनर पार्टी में पहुंचे थे। इस डिनर गेट टूगेदर के कुछ फोटोज को क्रिकटर रोबिन उथप्पा की पत्नी शीतल ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। फोटो में आप अथिया और राहुल को देख सकते हैं। 

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”मैं कुछ ऐसे बढ़िया दोस्तों के साथ बड़ी हुई हूं जो शुरू से मेरा परिवार हैं। बहुत खुश हूं कि यह परिवार जिंदगी के हर कदम पर बड़ा हो रहा है।एक्ट्रेस की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वैसे केएल राहुल भी इससे पहले अथिया के साथ अपनी कई तस्वीरों को शेयर कर चुके हैं।

वहीं अथिया शेट्टी और केएल राहुल को कई इवेंट्स में साथ देखा जा चुका है। राहुल इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर हैं। वहीं, आथिया भी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स में बिजी हैं।आथिया को आखिरी बार नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म ‘मोतीचूर चकनाचूर’ में देखा गया था। 

Leave a Reply

Next Post

2 फरवरी को होगा VARUN-NATASHA का वेडिंग रिसेप्शन, जानिए पूरी डिटेल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           हाथों में हाथ पकड़े, सात फेरे लेते हुए वरुण धवन (Varun Dhawan) और नताशा दलाल (Natasha Dalal) एक-दूसरे के हो गए हैं। आखिरकार दोनो का प्यार शादी के खूबसूरत रिश्ते में बंध गया है। 24 जनवरी(24th January) की शाम वरुण और नताशा की शादी की रस्में […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान