जैक डोर्सी के बयान पर अमित मालवीय का पलटवार, कहा- 2020-22 के बीच ट्विटर ने कानून का उल्लंघन किया

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 14 जून 2023। भाजपा के आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने मंगलवार को ट्विटर के पूर्व सीईओ जैक डोर्सी पर उनके बयानों को लेकर पलटवार किया। उन्होंने बताया कि माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ने 2020-22 के बीच कानूनों का काफी हद तक उल्लंघन किया था। मालवीय की टिप्पणी डोर्सी के उस बयान पर आई है, जिसमें उन्होंने देश की केंद्र सरकार पर जमकर आरोप लगाया था। वह एक यूट्यूब चैनेल पर साक्षात्कार के दौरान डोर्सी ने कहा था कि भारत सरकार ने 2020 और 2021 में किसानों द्वारा तीन नए नियमों का विरोध करने पर सरकार की आलोचना करने वालों को पद से नहीं हटाने पर कर्मचारियों के आवास में छापेमारी और कंपनी को बंद करने की धमकी दी थी। डोर्सी के इसी बयान पर मालवीय ने पलटवार किया है।

उन्होंने कहा कि डोर्सी के नेतृत्व में यह सोशल मीडिया कंपनी कानून का उल्लंघन कर रही थी। कई मामलों में अलगाववादी आवाजों को भी बढ़ावा देने का काम किया जा रहा था। मालवीय ने कहा कि ऐसा नहीं हो सकता है कि ट्विटर हमेशा सही था और अमेरिका में उनकी खुद की सरकार समेत अन्य सरकारें गलत। ट्विटर भारत में लंबे समय से ही नियमों का उल्लंघन करता रहा है ,लेकिन न तो ट्विटर कंपनी को बंद किया गया और न ही उनके कर्मचारियों के घरों में छापेमारी की गई या उन्हें जेल भेजा गया। उन्होंने यह भी कहा कि वे कुछ विदेशी बलों को भी अपना प्लैटफॉर्म का इस्तेमाल करने की अनुमति देते थे, जो कि भारत की राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरनाक साबित हो सकती थी। 

कांग्रेस पर भी साधा निशाना 
मालवीय ने डोर्सी के अलावा कांग्रेस पर भी निशासा साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस एक झूठ बोलने वाले के बयानों से उत्साहित हो रही है। उन्होंने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी जब विदेश जाते हैं तो वहां विदेशी शक्तियों की मदद लेते हैं। सरकार को बदनाम करने के लिए वे विरोधी आवाजों को बढ़ावा देते हैं। क्या विदेशी धन और मीडिया पर झुकाव ही एकमात्र तरीका है, जिस पर कांग्रेस लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकार को हटाने की उम्मीद करती है? 

भाजपा प्रवक्ता ने भी ट्विटर पर लगाया आरोप
भाजपा के प्रवक्ता संबित पात्रा ने भी ट्विटर पर नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है। जनवरी 2021 में किसान विद्रोह के दौरान कई झूठी खबरें फैलाई गई थी, जिसमें कई सारे नरसंहार की रिपोर्ट भी शामिल थे। हालांकि, बाद में इन सभी को झूठा करार दिया गया था। उन्होंने कहा कि भारत सरकार की यह जिम्मेदारी है कि वह देश में कार्यरत विदेशी प्लैटफॉर्म को सुरक्षित ऑनलाइन स्थान बनाए रखने के लिए देश के कानूनों का पालन करवाए। 

आईटी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने डोर्सी के आरोपो को नकारते हुए कहा कि डोर्सी के नेतृत्त में ट्विटर ने भारत में कई नियमों का उल्लंघन किया था। वे 2020 से 2022 तक लगातार कानून का उल्लंखन कर रहे थे। जून 2022 से उन्होंने यहां के नियमों का पालन शुरू किया था। 

Leave a Reply

Next Post

एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत, सनकी पिता ने पहले 3 बेटियों और पत्नी का किया मर्डर...फिर खुद लगाई फांसी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर खगड़िया 14 जून 2023। बिहार के खगड़िया जिले से सामूहिक हत्या की एक बड़ी खबर आई है। जहां एक सनकी पिता ने अपनी 3 बेटियों और पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्यारे पिता ने अपने दो बेटों की भी हत्या करने […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी