‘श्रद्धा और भक्ति का ये पावन-पुनीत अवसर…’ पीएम मोदी ने नवरात्रि की दी देशवासियों को बधाई, राहुल गांधी ने भी दी शुभकामनाएं

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 22 मार्च 2023। आज से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत हो गई है. नवरात्रि में नौ दिनों तक मां भगवती के नौ स्वरूपों की पूजा-अराधना की जाती है. हिंदू धर्म में ये बेहद महत्वपूर्ण त्योहार माना जाता है. इस पावन पर्व पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दी हैं. साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, राहुल गांधी ने भी बधाई संदेश दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर लिखा, नवरात्रि की आप सभी को अनंत शुभकामनाएं. श्रद्धा और भक्ति का यह पावन-पुनीत अवसर देशवासियों के जीवन को सुख-संपदा और सौभाग्य से रोशन करें. जय माता दी।

आशा करता हूं… – राहुल गांधी

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने देशवासियों को बधाई देते हुए लिखा, आज देश के विभिन्न प्रदेशों में लोग अलग-अलग त्योहार मना रहे हैं. चैत्र नवरात्रि, उगादी, गुड़ी पड़वा, सजीबू चेइराओबा और चेटीचंड. आशा करता हूं, ये नया साल आपके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि ले कर आए. समस्त देशवासियों को मेरी हार्दिक शुभकामनाएं।

राजनाथ सिंह ने नवरात्रि की बधाई देते हुए कहा…

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया, नव संवत्सर 2080 की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. ये वर्ष आप सभी के जीवन को हर्ष, उल्लास और उत्साह से परिपूर्ण करे, यही ईश्वर से कामना है।

अमित शाह बोले…

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी बधाई देते हुए लिखा, समस्त देशवासियों को ‘नव संवत्सर’ की अनेकों शुभकामनाएं. विक्रम संवत-2080 आप सभी के जीवन में खुशियां, आरोग्य व समृद्धि लाए। बता दें, नवरात्रि के पहले दिन कलश या घटस्थापना होती है. आज चैत्र नवरात्रि पर घटस्थापना के लिए सुबह 06:29- 07:39 तक का समय शुभ है. चैत्र नवरात्रि के पहले दिन 22 मार्च को ब्रह्म योग सुबह 9:18 से 23 मार्च को 06:16 मिनट तक रहेगा. वहीं शुक्ल योग 21 मार्च को सुबह 12:42 से 22 मार्च को सुबह 09:18 मिनट तक रहेगा।

Leave a Reply

Next Post

भारत में वापिस लौट रहा कोरोना: देश में नए मामले एक बार फिर से हजार के पार, कल की तुलना में आए 435 अधिक केस

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 22 मार्च 2023। भारत में एक दिन में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,134 नए मामले आने के बाद देश में अभी तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,46,98,118 हो गई है। वहीं, उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 7,026 पर पहुंच गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण