डॉक्टरों की लापरवाही: जिंदा बच्ची को बताया मृत, शव को पैक करते हुए शरीर में हुई हलचल; परिजनों का फूटा गुस्सा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 09 अगस्त 2023। राजधानी रायपुर में डॉक्टर्स की लापरवाही देखने को मिली है। बैरनबाजार स्थित सांई सुश्रुषा अस्पताल में डॉक्टर जिंदा बच्चियों को मरा हुआ बताया। लेकिन मृत बच्चियों के पैकिंग की समय एक बच्ची की शरीर में हलचल हुई, इससे पता चला की बच्ची अभी जिंदा है। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल में बवाल खड़ा कर दिया। जानकारी के अनुसार, महिला डिलीवरी के लिए सांई सुश्रुषा अस्पताल में भर्ती हुई। बीते दिन मंगलवार की सुबह 3 बजे उसने जुड़वां बच्चियों को जन्म दिया। इस दौरान हॉस्पिटल प्रबंधन ने अंजनी सारस्वत को बताया कि डिलीवरी प्री-मैच्योर है। डिलीवरी के समय एक बच्ची की मौत हो गई है। फिर कुछ देर बाद डॉक्टर्स ने दूसरी बच्ची को भी मृत बताया। 

इसके बाद डॉक्टर्स ने दोनों मृत बच्चियों के शव को पैकिंग करने के लिए कहा फिर पिता कफन लाये। दोनों बच्चियों के शव को पैकिंग किया जा रहा था। इस दौरान एक बच्ची के शरीर में हलचल हुई। जिसके बाद इसके बारे में डॉक्टर को बताया गया। लेकिन उन्होंने इस ओर ध्यान नहीं दिया। परिजनों के काफी दबाव बनाने पर डॉक्टरों ने बच्ची की जांच की। फिर से जांच करने पर एक बच्ची को जिंदा बताया गया।  इस बात का पता चलते ही परिजनों ने हॉस्पिटल में हंगामा शुरू कर दिया। अस्पताल में परिजनों ने जमकर बवाल काटा।

सूचना पर पुलिस अस्पताल पहुंची और परिजनों को समझाबुझाकर शांत कराया। मृत बच्ची का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा और और जिंदा बच्ची को आईसीयू में भर्ती कराया गया। परिजनों ने इस मामले में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई को करने की मांग की है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री बघेल ने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के 15 गुफाओं पर आधारित कॉफी टेबल बुक का किया विमोचन

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 9 अगस्त 2023। बस्तर में विश्व आदिवासी दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के 15 गुफाओं पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया ।  कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान जैव विविधता व प्राकृतिक धरोहर का अनोखा खज़ाना है […]

You May Like

रायपुर और दुर्ग में ईडी का छापा....|....कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शनः वोट बचाओ, देश बचाओ के नारे पर जुटे कार्यकर्ता....|....भोपाल में कार्बाइड गन बैन! पुलिस आयुक्त ने जारी किए आदेश....|....मुफ्त लगे स्मार्ट मीटर बने जी का जंजाल....|....एक नवंबर को कांग्रेस की रैली: 14 जोन में बंटा रामलीला मैदान....|....गोड़धोइया नाला परियोजना: सीएम योगी एक नवंबर को करेंगे लोकार्पण....|....विवादित पोस्ट की भाषा पर चुनाव आयोग ने मांगी माफी....|....भारत ने वीटो पावर के इस्तेमाल पर उठाए सवाल....|....एसपी का पुत्र सरकारी बंदूक से फायर कर रहा है, तहसीलदार सड़क पर केक काट रहा - कांग्रेस....|....कार्यकर्ताओं को अपमानित कर रही भाजपा प्रभारी - दीपक बैज