MI vs KKR: पांच बार की चैंपियन मुंबई को पहली जीत की तलाश, आज दो बार की चैंपियन कोलकाता से होगा सामना

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

पुणे 06 अप्रैल 2022। आज पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना दो बार की चैंपियन कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली टीम मुंबई अब तक अपने दोनों मैच हार चुकी है। ऐसे में यदि मुंबई को इस सीजन में अपना खाता खोलना है, तो कोलकाता के खिलाफ आज होने वाले मैच में उसके घरेलू गेंदबाजों को अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा। रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई पहले मैच में दिल्ली कैपिटल्स के हाथों चार विकेट से, जबकि दूसरे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 23 रन से हार गई थी। केकेआर के खिलाफ जीत दर्ज करने के लिए टीम को कई क्षेत्रों में सुधार करना होगा। केकेआर की टीम पंजाब किंग्स पर छह विकेट से जीत दर्ज करने के बाद बढ़े मनोबल के साथ इस मैच में उतरेगी।

हालांकि लीग में केकेआर की टीम मुंबई के खिलाफ हमेशा जूझती रही है। दोनों के बीच अब तक कुल 29  मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से 22 में मुंबई और सात में कोलकाता को जीत मिली। वहीं, दोनों के बीच हुए पिछले 13 मैच में केकेआर को सिर्फ दो में जीत मिली है। केकेआर को आईपीएल में सबसे ज्यादा हार मुंबई के खिलाफ ही मिली है।

गेंदबाजी बन रही कमजोर कड़ी
राजस्थान के खिलाफ पिछले मैच में तेज गेंदबाज बासिल थंपी और स्पिनर मुरुगन अश्विन मुंबई के लिए कमजोर कड़ी साबित हुए थे। थंपी ने एक ओवर में 26 और अश्विन ने तीन ओवर में 32 रन लुटाए थे। ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज डेनियल सैम्स ने भी पिछले दो मैचों में काफी रन लुटाए हैं और वह विकेट लेने में भी नाकाम रहे। इन तीनों को केकेआर के बल्लेबाजों पर अंकुश लगाने के लिए सही लाइन और लेंथ से गेंदबाजी करनी होगी। जसप्रीत बुमराह ने हालांकि दिखाया है कि उन्हें क्यों दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में गिना जाता है लेकिन उन्हें दूसरे छोर से पर्याप्त सहयोग नहीं मिल पा रहा है।

रोहित-ईशान पर अच्छी शुरुआत का जिम्मा
अनुकूल परिणाम हासिल करने के लिए रोहित को भी अपने पसंदीदा प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ फिर से बड़ी पारी खेलनी होगी। सलामी बल्लेबाज ईशान किशन ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने पहले मैच में 81 और दूसरे मैच में 54 रन बनाए। मुंबई को यदि बड़ा स्कोर बनाना है तो रोहित और किशन को उसे अच्छी शुरुआत दिलानी होगी।

सूर्यकुमार का खेलना अभी तय नहीं 
मुंबई को सूर्यकुमार यादव की काफी कमी खल रही है जो कि उंगली की चोट के कारण पहले दो मैचों में नहीं खेल पाए। वह अगले मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे या नहीं, इसको लेकर अभी अनिश्चितता बनी हुई है। इसके अलावा अनमोलप्रीत सिंह, टिम डेविड और कीरोन पोलार्ड को भी अपनी भूमिका अच्छी तरह से निभानी होगी। देखना होगा कि मुंबई दक्षिण अफ्रीका के डेवाल्ड ब्रेविस को मौका देता है या नहीं।

Leave a Reply

Next Post

मैं तनाव में हूं: बंगाल में कांग्रेस पार्षद हत्याकांड के चश्चमदीद का मिला शव, सुसाइड नोट पर लिखी थे ये बात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   कोलकाता 06 अप्रैल 2022। पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कांग्रेस पार्षद तपन कंडू हत्याकांड में सीबीआई जांच शुरू होने से पहले ही नया मोड़ आ गया है। बुधवार को इस हत्याकांड के चश्मदीद गवाह निरंजन वैष्णव का शव भी संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस […]

You May Like

छत्तीसगढ़ के जशपुर में दर्दनाक हादसा: सिमडेगा से कुनकुरी जा रही बस पलटी, 5 यात्रियों की मौत, 17 से ज्यादा घायल....|....जन औषधि दिवस 2026: पीएम मोदी का देश को संदेश, कहा- 'सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं हर नागरिक का हक'....|....गृह मंत्री ने सीआईएसएफ को सौंपा सभी एक्जिम पोर्ट की सुरक्षा का दायित्व, 890 करोड़ के प्रोजेक्ट की सौगात....|....बेमेतरा में घरेलू कलह बनी जानलेवा: पति की मारपीट से पत्नी की मौत, पुलिस ने आरोपी को जेल भेजा....|....उत्तम नगर में मर्डर से तनाव: तरुण हत्याकांड में अब तक सात आरोपी गिरफ्तार, पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग....|....चुनाव से पहले भाजपा की 'परिवर्तन यात्रा' तेज, भ्रष्टाचार और कट-मनी के खिलाफ बदलाव की मुहिम....|....युद्धपोत पर हमले से पहले ईरान के एक और जहाज को मिली थी भारत में डॉकिंग की इजाजत, बड़ा दावा....|....अनुस्मृति सरकार बनीं ‘स्टाइल आइकन ऑफ द ईयर’....|....सुर्खियों से सोशल मीडिया तक छाईं खुशी मुखर्जी....|....मुंबई में थैलेसीमिया पीड़ितों के लिए खुला 'होम फॉर बीएमटी