सुकमा में नक्सली हमला: डीआरजी के तीन अफसरों की मौत, 5 से 6 नक्सलियों के मारे जाने की भी खबर

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

सुकमा 25 फरवरी 2023। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में डीआरजी के तीन जवान शहीद हो गए। सर्चिंग पर निकले सुरक्षाबलों को एंबुश लगाकर माओवादियों ने निशाना बनाया है। सुकमा एसपी सुनील शर्मा के मुताबिक एनकाउंटर में 5 से 6 नक्सली भी मारे गए हैं। आसपास करीब 100 की संख्या में नक्सली मौजूद थे। जानकारी के मुताबिक जगरगुंडा-कुंदेड़ के बीच DRG के जवान सड़क निर्माण काम को सुरक्षा देने और नक्सल ऑपरेशन पर निकले हुए थे। यहां पहले से मौजूद घात लगाए माओवादियों ने जवानों पर गोलियां बरसा दी । जवानों ने भी मोर्चा संभालकर उनका डटकर मुकाबला किया।

जगरगुंडा के आस-पास स्थित पुलिस कैंप से जवानों की टुकड़ी को मौके पर भेजकर सर्चिंग की जा रही है। सर्चिंग पर निकले डीआरजी के जवानों को वापस कैंप में रवाना कर दिया है। जिस इलाके में मुठभेड़ हुई वह इलाका पूरी तरह से माओवादियों का गढ़ है। नक्सली कमांडर हिड़मा यहां सक्रिय है। मुठभेड़ में कई हार्डकोर नक्सलियों के मौजूद होने की भी बात कही जा रही है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय सेना में बड़ा बदलाव, खत्म हुई अंग्रेजों के जमाने की परम्पराएं, कई प्रथाओं के बदलेंगे नाम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 25 फरवरी 2023। भारतीय सेना ने अपनी कई पुरानी परंपराओं को खत्म करने का फैसला लिया है। इसमें कई ऐसी प्रथा हैं, जो अंग्रेजों के जमाने चलती आ रहीं हैं। मसलन सेना के सार्वजनिक कार्यक्रमों में घोड़े से चलने वाली बग्घियों का इस्तेमाल करना, […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान