नरसिंहपुर में बदला मौसम: बारिश के साथ गिरे ओले

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

नरसिंहपुर, 07 नवंबर 2026। नरसिंहपुर जिले में बुधवार शाम अचानक मौसम बदल गया। तेज हवाओं के साथ कई इलाकों में बारिश शुरू हो गई। गाडरवारा क्षेत्र के केकरा, बरेली और बरहटा गांव में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। अचानक मौसम में आए बदलाव और ओले गिरने से किसानों की चिंता बढ़ गई है।

फसलों पर नुकसान का खतरा
फिलहाल खेतों में सोयाबीन और उड़द की फसल की कटाई चल रही है। ऐसे में बारिश से खेतों में कटी और खड़ी, दोनों तरह की फसलों को नुकसान होने का खतरा बढ़ गया है। गाडरवारा क्षेत्र में ओलावृष्टि होने से किसानों की चिंता और बढ़ गई है। किसानों के मुताबिक, इससे पहले लगातार बारिश के कारण सोयाबीन और मक्का की फसलों को काफी नुकसान हो चुका है। लगातार बारिश से नुकसान उठाने के बाद किसान अब खेतों में बची फसल को सुरक्षित निकालने की कोशिश कर रहे हैं।

मौसम साफ रहने की उम्मीद
किसानों को चिंता है कि यदि आगे भी बारिश हुई तो खेतों में बची सोयाबीन और उड़द की फसल खराब हो सकती है। ओलावृष्टि ने उनकी चिंता और बढ़ा दी है। अब किसान मौसम साफ होने और जल्द से जल्द फसल कटाई का काम पूरा होने की उम्मीद कर रहे हैं। 

Leave a Reply

Next Post

बिजली दफ्तर में दिवाली पर बांटी शराब

शेयर करेकार्यपालन अभियंता से पूछताछ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर            कांकेर, 07 नवंबर 2026। जिले स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में धनतेरस के दिन दिवाली उपहार के साथ शराब की बोतलें बांटने का मामला सामने आया है। सरकारी दफ्तर के भीतर काम के समय कर्मचारियों को मिठाई के डिब्बों के साथ शराब देने […]

You May Like

बिजली दफ्तर में दिवाली पर बांटी शराब....|....नरसिंहपुर में बदला मौसम: बारिश के साथ गिरे ओले....|....पुलिस ने वापस दिलाए करोड़ों रुपए....|....भोपाल की सड़कों से कचरे का पहाड़ हटाना बना चुनौती....|....शक्कर, तेल, प्याज, खाद्य सामग्री की महंगाई से त्योहार कैसे मनाये -कांग्रेस....|....टाटा मेमोरियल में कैंसर मरीजों के चेहरों पर सान्वी सोशल वेलफेयर ने बिखेरी मुस्कान....|....रांझा विक्रम सिंह की फिल्मी वापसी....|....तन्वी ने यूथ ओलंपिक्स में सिल्वर जीता....|....चावड़ी बाजार हादसा: फरीदाबाद से तीन ठेकेदार गिरफ्तार....|....योगी बोले- अब भाई-भतीजावाद नहीं, मेरिट से मिलेगी नौकरी