भारत की हार के बाद पंजाब में कश्मीरी छात्रों पर हमला, लगाए ‘तुम पाकिस्तानी हो’ के नारे

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 अक्टूबर 2021। आईसीसी T20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की जीत के बाद पंजाब के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों पर हमले की खबर सामने आ रही है। हमला करने वालों में  उत्तर प्रदेश और बिहार के लोग शामिल हैं। ‘फ्री प्रेस कश्मीर’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, पंजाब के संगरूर में भाई गुरु दास इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी में कई छात्रों पर हमला किया गया। उनके छात्रावास के कमरों में हमला किया गया। छात्रों में से एक ने फेसबुक पर इस हमले का लाइव-स्ट्रीम भी किया। छात्रों पर रॉड और लाठियों से हमला किया गया।  फ्री प्रेस कश्मीर ने भाई गुरु दास इंस्टिट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी के इंजीनियरिंग छात्र आकिब के हवाले से कहा है कि उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ छात्रों ने रॉड से उनके कमरे में घुसकर उन पर हमला कर दिया।

उसी कॉलेज के एक अन्य छात्र शोएब ने कहा, “हम अपने छात्रावास के कमरों में थे जब हमने बाहर से कुछ शोर सुना। हम देखने गए कि क्या हो रहा है और दूसरे ब्लॉक में कुछ लोगों ने कश्मीरी छात्रों पर हमला करते देखा। उन्होंने कमरों की खिड़की के शीशे तोड़ दिए थे और लगातार ‘तुम पाकिस्तानी हो’ के नारे लगा रहे थे।”  उन्होंने कहा, “हमने खुद को अपने कमरों में बंद कर लिया।

एक अन्य छात्र ने कहा, “स्थानीय पंजाबी हमारे बचाव में आए। उन्होंने हमें इन हमलों से बचाने की कोशिश की।” कई अन्य छात्रों ने बताया कि उन्होंने कॉलेज प्रशासन से बात की है और उन्हें आश्वासन दिया गया है कि मामले को गंभीरता से लिया जाएगा। आपको बता दें कि इस घटना में कम से कम छह कश्मीरी छात्र घायल हो गए हैं। जम्मू-कश्मीर स्टूडेंट एसोसिएशन के प्रवक्ता नासिर खुहमी ने फ्री प्रेस कश्मीर को बताया कि उन्हें मैच में भारत की हार के बाद पंजाब के विभिन्न कॉलेजों में पढ़ने वाले कश्मीरी छात्रों से परेशान करने वाले फोन आए हैं। उन्होंने कहा, “मुझे इन हमलों के जो वीडियो मिल रहे हैं, वे बहुत परेशान करने वाले हैं।” उन्होंने कहा, “पंजाब पुलिस ने हमें आश्वासन दिया है कि वे मामले को देखेंगे और इन हमलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करेंगे।

Leave a Reply

Next Post

ड्रग्स केस में नया ट्विस्ट, NCB का कोर्ट में जवाब- गवाह मुकर गया, समीर वानखेड़े बोले- मुझे टारगेट किया जा रहा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 25 अक्टूबर 2021। क्रूज पार्टी ड्रग केस से जुड़े आर्यन खान  केस में लगातार नए ट्विस्ट आ रहे हैं। आर्यन खान केस में गवाह प्रभाकर साईल ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर 8 करोड़ रुपये की वसूली के आरोप लगाए हैं। इसकी जानकारी […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप