लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 का शुभारंभ आज, शिवराज का 2023 का बड़ा दाव

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

भोपाल 02 नवंबर 2022। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान लाडली लक्ष्मी योजना 2.0 के क्रियान्वयन का बुधवार को रवींद्र भवन में शुभारंभ करेंगे। इसे शिवराज का 2023 मिशन का बड़ा दाव बताया जा रहा है। शिवराज योजना के तहत 1437 लाडलियों को उच्च शिक्षा के लिए 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि देंगे। यह राशि दो बार में साढ़े बारह हजार रुपए के रूप में दी जाएगी। इसकी पहली किश्त की राशि आज शिवराज सिंह चौहान देंगे। साथ ही शिवराज सिंह चौहान भारत माता चौराहा से पॉलिटेक्निक चौराहा तक की सड़क का नाम लाडली लक्ष्मी पथ रखा। इसके अलावा लाडली लक्ष्मी वाटिका भी समर्पित की। लाडली लक्ष्मी योजना के 2.0 के नए रूप को अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के बड़े दाव के रूप में देखा जा रहा है।

दरअसल शिवराज सिंह चौहान ने 2008 के विधानसभा चुनाव से पहले 2007 में लाडली लक्ष्मी योजना लांच की थी। इससे शिवराज को 2008 और 2013 में जीत मिली थी। इस जीत में महिला वोटरों की खास भूमिका थी। अब प्रदेश में लाड़ली लक्ष्मी की संख्या 43 लाख पहुंच गई है। इसमें भले ही कॉलेज जाने वाले बालिकाओं की संख्या 1437 है, जिन्हें उच्च शिक्षा के लिए पढ़ाई में प्रोत्साहन दिया जा रहा है। लेकिन इसका असर 18 साल पूरे करने वाले लाखों वोटरों पर पड़ेगा। यानी बीजेपी की नजर अब यूथ वोटरों को साधने पर है। इससे युवाओं के परिवार के वोटों का लाभ भी बीजेपी को मिलने की उम्मीद है।

बीजेपी को 2018 के विधानसभा चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। अब बीजेपी हर वर्ग को साध कर चल रही है। यहीं कारण है कि मुख्यमंत्री लगातार अपने भाषण में युवाओं को संबोधित करते हुए कहते सुने जाते है कि निजी/ सरकारी कॉलेजों में मेडिकल, इंजीनियरिंग और मैनजमेंट के कोर्स में देश या विदेश में एडमिशन होने पर फीस सरकार भरेंगी। हालांकि यह आगामी चुनाव में ही पता चलेगा कि बीजेपी को कितना फायदा होता है। 

लाडली लक्ष्मी योजना को शुरू हुए 15 साल से अधिक का समय हो गया है। प्रारंभिक चरण में योजना में लाडलियों के लिए 12वीं तक की शिक्षा का प्रावधान रखा गया था। अब यह लाडलियां 12वीं कक्षा पास कर उच्च शिक्षा प्राप्त करने की ओर बढ़ रही है। इन बेटियों के उज्जवल भविष्य और आत्मनिर्भरता के लिए लाड़ली लक्ष्मी योजना 2.0 शुरू की गई है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में लाडली लक्ष्मी वाटिया का लोकार्पण भी करेंगे। लाड़ली लक्ष्मी वाटिका को प्रदेश में थीम आधारित उद्यान के रूप में विकसित किया जा रहा है। इस वाटिका का उपयोग लाडली कन्याओं के जन्मदिन समारोह या उनसे जुड़े अन्य कार्यक्रमों में भी किया जा सकता है। इस वाटिका में लाडली लक्ष्मी वाटिका अंकित पट्टिका के साथ लाडली लक्ष्मी का लोगो भी लगाया जाएगा। साथ ही मुख्यमंत्री ने कलेक्टरों को निर्देश दिए है कि जिले में एक ऐसी सड़क का नाम लाडली लक्ष्मी पथ रखा जाए, जिसका नाम पूर्व में किसी अन्य व्यक्ति के नाम पर न रखा गया है। इसके तहत ही भोपाल की लिंक रोड नंबर-2 को लाडली लक्ष्मी पथ नाम दिया जाएगा। 

Leave a Reply

Next Post

पठान का टीजर देख बोले फैंस- 'द किंग इज बैक', सोशल मीडिया पर शुरू हुई प्रभास की 'साहो' से तुलना

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 02 नवंबर 2022। बर्थडे बॉय शाहरुख खान ने अपने जन्मदिन के मौके पर अपने फैंस को खास तोहफा दिया है। अभिनेता ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पठान’ का धांसू टीजर जारी कर अपने प्रशंसकों को चौंका दिया है। यशराज फिल्म्स के निर्देशन में बनी फिल्म ‘पठान’ अगले साल 25 […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप