एक और नया खुलासा, भारत-पाक तनाव के समय पीआईओ के संपर्क में थी ज्योति, दानिश से की गई चैट डिलीट

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

हिसार/चंडीगढ़ 21 मई 2025। पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में पकड़ी गई यू-ट्यूबर ज्योति मल्होत्रा से जांच एजेंसियां लगातार पूछताछ कर रहीं हैं। पहले वह ज्यादातर सवालों के जवाब में खुद को बेकसूर बता रही थी। पर, अब बदल-बदल कर बयान दे रही है। सूत्रों के मुताबिक वह जांच को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। वह पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव के संपर्क में थी, लेकिन सेना संबंधी या अन्य खुफिया जानकारी दुश्मन देश से साझा की है या नहीं, इसके बारे में भी नहीं बता रही। एजेंसियों को पता लगा है कि पाकिस्तानी उच्चायोग के अधिकारी दानिश के साथ दो बार बातचीत की चैट उसने डिलीट कर दी है। हालांकि ज्योति ने पूछताछ में इससे इनकार कर दिया। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला को भेजे गए ज्योति के दो मोबाइल फोन और लैपटॉप से डाटा रिकवर कर इसका पता लगाया जाएगा। 

पुलिस का मानना है कि लैपटॉप और मोबाइल के क्लाउड डाटा से अहम सुराग मिल सकते हैं। ज्योति से मिलिट्री इंटेलीजेंस ने मंगलवार को छह घंटे तक पूछताछ की। चार सदस्यीय टीम ने उससे इसी साल जनवरी में पहलगाम जाने का कारण पूछा तो बोली- रूटीन में गई थी। मिलिट्री इंटेलिजेंस की पूछताछ में सामने आया कि पहलगाम हमले के बाद दोनों देशों में विवाद बढ़ा, तब भी ज्योति पाकिस्तान इंटेलिजेंस ऑपरेटिव (पीआईओ) के संपर्क में थी। मार्च में पाकिस्तानी दूतावास में तैनात दानिश से ज्योति की बातचीत भी हुई थी। 

चार दिन से पूछताछ, पुख्ता सुराग नहीं
ज्योति से चार दिन से आईबी, एनआईए, मिलिट्री इंटेलीजेंस के अलावा हरियाणा पुलिस की सीआईए, सिविल लाइन थाना पुलिस पूछताछ कर रही है। लेकिन अभी तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिले हैं, जिससे पता चल सके कि उनसे पीआईओ को देश की गोपनीय जानकारियां साझा की हो। बुधवार को पूछताछ पूरी होने के बाद पुलिस इसमें कुछ खुलासा कर सकती है। वहीं, उसके मोबाइल और लैपटॉप को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है, उसकी रिपोर्ट का अभी इंतजार है।

दानिश ने बढ़वाई थी ज्योति की वीजा अवधि
ज्योति तीन बार पाकिस्तान जा चुकी है। अप्रैल, 2024 की यात्रा में कुछ ऐसा था, जिससे वह शक के घेरे में आ गई। ज्योति 17 अप्रैल, 2024 को पाकिस्तान गई थी और 25 मई को लौटी। जबकि उसका वीजा कुछ दिनों का ही था। उसकी वीजा अवधि दानिश ने बढ़वाया था। जांच एजेंसी ने हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य हरकीरत सिंह से संबंधों पर पूछा तो ज्योति ने बताया कि हरकीरत ने पाकिस्तानी दूतावास से जुड़े दानिश से उसकी मुलाकात करवाई थी। दानिश के जरिये ही वह पीआईओ के संपर्क में आई थी। 

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के संवेदनशील क्षेत्र के बनाए वीडियो
अब तक की जांच में सामने आया है कि ज्योति पिछले साल वैशाखी पर पाकिस्तान गई थी। वहां 20 दिन रही और कई संवेदनशील जगहों पर जाकर वीडियो बनाए। वह कश्मीर, चीन सीमा और राजस्थान बॉर्डर के अलावा पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर भी गई थी। 

Leave a Reply

Next Post

गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, काशीदास की पूजा में टेंट में उतरा करंट; सिपाही समेत चार लोगों की मौत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर गाजीपुर 21 मई 2025। गाजीपुर के मरदह थाना के नरवर गांव में काशीदास पूजन के आयोजन में बांस लगाने के दौरान ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार से दर्दनाक हादसा हो गया। बांस स्पर्श कर जाने से सात लोग करंट की चपेट में आकर अचेत हो […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप