गाजीपुर में दर्दनाक हादसा, काशीदास की पूजा में टेंट में उतरा करंट; सिपाही समेत चार लोगों की मौत

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गाजीपुर 21 मई 2025। गाजीपुर के मरदह थाना के नरवर गांव में काशीदास पूजन के आयोजन में बांस लगाने के दौरान ऊपर से गुजर रहे हाइटेंशन तार से दर्दनाक हादसा हो गया। बांस स्पर्श कर जाने से सात लोग करंट की चपेट में आकर अचेत हो गए। सभी को अचेतावस्था में उपचार हेतु मऊ स्थित चिकित्सालय में ले जाया गया। हाइटेंशन तार के चपेट में आने वाले रविंद्र यादव (28), गोरख यादव (20), छोटू यादव (35), संतोष यादव (25), अमन यादव (22), अमेरिका यादव (16), जितेंद्र यादव (16) को मऊ चिकित्सालय भेजा गया है। दर्दनाक हादसे की सूचना पाकर माैके पर पहुंची पुलिस ने झुलसे लोगों को एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया। 

जानकारी के अनुसार, मरदह थाना के पिपनार गांव में काशीदास बाबा की पूजा की तैयारी के दौरान झंडा लगा रहे सात लोग हाइटेंशन तार की चपेट में आ गए। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। वहीं, तीन लोग गंभीर रूप से झुलस गए।

परिजनों में मचा कोहराम

मृतकों में रविंद्र यादव, अजय यादव, छोटेलाल, अमन यादव शामिल हैं। वहीं, अमेरिका यादव, संतोष यादव, जितेंद्र यादव गंभीर हैं, जिनका इलाज चल रहा है। मृतकों में रविंद्र यादव उत्तर प्रदेश पुलिस में काॅन्सटेबल था। वह आंबेडकर नगर जनपद में तैनात था। बुधवार की सुबह करीब साढ़े छह बजे लोग काशीदास पूजन की तैयारी कर रहे थे। 11 बजे से आयोजन होता तय था। इस पूजा में आसपास के जिले के लोग भी हजारों की संख्या में इकट्ठा हुए थे। पूजन में मंडप बनाने के लिए कुछ लोग बांस काटकर ला रहे थे। बांस का ऊपरी हिस्सा हाइटेशन लाइन से टच हो गया। 

इस हादसे में एक बाद एक लोग झुलसते गए। चीख-पुकार सुन आसपास के लोग इकट्ठा हो गए। घायलों को मऊ जिले के फातिमा अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां चिकित्सकों ने चार लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायलों का इलाज जारी रहा। दूसरी तरफ, हादसे की सूचना पाकर माैके पर एएसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, कासिमाबाद सीओ, थानाध्यक्ष तारामती यादव सहित कई थानों की फोर्स पहुंच गई थी। एएसपी ग्रामीण ने बताया कि हाइटेंशन तार की चपेट में आने से चार लोगों की माैत हुई है। 

सीएम ने जताई संवेदना

यूपी के गाजीपुर में हुए इस दर्दनाक हादसे काे लेकर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अपनी शोक संवेदना जाहिर की है। जनपद गाजीपुर में करंट लगने के हादसे में हुई जनहानि पर सीएम ने गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर जिला प्रशासन के अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। साथ ही, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है। इसके पूर्व घटना स्थल पर एसडीएम मनोज कुमार पाठक भी पहुंच गए थे। उन्होंने मुआयना कर लेखपाल को जांच कर रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने को आदेशित किया। वहीं, अस्पताल में परिजनों का जमावड़ा लगा गया था। महिलाएं बिलख रही थीं।

Leave a Reply

Next Post

प्रदेश की नौकरशाही में बड़ा बदलाव, हरदोई, बलिया सहित कई जिलों के डीएम बदले; छह पीसीएस के भी तबादले

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 21 मई 2025। शासन ने मंगलवार देर रात हरदोई, बलिया, महराजगंज और पीलीभीत के डीएम समेत 14 आईएएस और 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए। अपर मुख्य सचिव, वित्त, प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षा दीपक कुमार को वर्तमान पदों के साथ कृषि उत्पादन आयुक्त का अतिरिक्त […]

You May Like

कुलगाम में आंतकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....स्कूलों में पुस्तक नहीं पहुँची, बिना पढ़े तिमाही परीक्षा कैसे उत्तीर्ण करेंगे छात्र ?....|....राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल हो गयी है - कांग्रेस....|....धर्मांतरण के नाम पर दंगा, सरकार की विफलता - कांग्रेस....|....भद्रवाह की वादियों में सादिया खतीब ने खोजा सुकून....|....‘Rise & Fall’ में खुशी मुखर्जी का होगा पावर गेम?....|....8 अगस्त को आएगा ‘टॉक्सिक’ का धमाकेदार ट्रेलर....|....AA23 में अल्लू अर्जुन का दिखेगा अब तक का सबसे अलग अवतार....|....दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार