29 जुलाई को दिल्ली में छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक

admin
शेयर करे

राहुल गांधी करेंगे अध्यक्षता, दीपक बैज और चरणदास महंत होंगे शामिल

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर, 27 जुलाई 2026। छत्तीसगढ़ कांग्रेस की समीक्षा बैठक 29 जुलाई को नई दिल्ली में होगी। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी करेंगे। बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत समेत प्रदेश के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। बैठक में छत्तीसगढ़ कांग्रेस के संगठनात्मक कामकाज, विधानसभा के मानसून सत्र में पार्टी की रणनीति और प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक हालात की समीक्षा की जाएगी। इसके अलावा संगठन को मजबूत करने, विभिन्न जिलों में पार्टी की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा होने की संभावना है।

बैठक ऐसे समय में हो रही है, जब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस नकटी विस्थापन, कानून-व्यवस्था, किसानों, बेरोजगारी और अन्य जनहित के मुद्दों को लेकर भाजपा सरकार पर लगातार हमलावर है। मानसून सत्र के बाद पार्टी की आगे की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर भी मंथन किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, बैठक में प्रदेश संगठन से जुड़े कुछ अहम मुद्दों और भविष्य के कार्यक्रमों को लेकर भी केंद्रीय नेतृत्व दिशा-निर्देश दे सकता है। दीपक बैज और चरणदास महंत बैठक में प्रदेश की राजनीतिक स्थिति और संगठन की गतिविधियों का फीडबैक केंद्रीय नेतृत्व के सामने रखेंगे।

प्रदेश कांग्रेस में बदलाव की चर्चाओं के बीच हो रही बैठक

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज का तीन साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। ऐसे में संगठन में बदलाव को लेकर राजनीतिक हलकों में चर्चाएं तेज हैं। प्रदेश अध्यक्ष के साथ ही विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष के पद पर भी बदलाव की अटकलें लगाई जा रही हैं। हालांकि, कांग्रेस की ओर से अब तक इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। 29 जुलाई को दिल्ली में होने वाली समीक्षा बैठक को इन चर्चाओं के बीच अहम माना जा रहा है। माना जा रहा है कि बैठक में संगठन की स्थिति, प्रदेश नेतृत्व और आगामी राजनीतिक रणनीति पर भी चर्चा हो सकती है। हालांकि, बैठक के एजेंडे में नेतृत्व परिवर्तन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Leave a Reply

Next Post

आयुष्मान योजना में न भ्रष्टाचार, न स्वास्थ्य सुविधाएं बदहाल, भ्रम फैला रही कांग्रेस : डॉ. मिश्रा

शेयर करेनिजी अस्पतालों को 451 करोड़ का भुगतान किया गया, 379 करोड़ भुगतान प्रक्रियाधीन, इसमें 287 करोड़ जारी छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर, 27 जुलाई 2026। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता डॉ. विजय शंकर मिश्रा ने रविवार को एक बयान जारी कर आयुष्मान योजना को लेकर कांग्रेस के लगाए आरोपों का खंडन किया। […]

You May Like

ग्लेन मैक्सवेल ने इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लिया....|....पुणे को मिली मेट्रो की नई सौगात....|....एवरेस्ट बेस कैंप पर आपस में टकराए हेलीकॉप्टर....|....समुद्र में भारतीय नौसेना का शौर्य....|....पटवारियों की हड़ताल 21वें दिन भी जारी....|....कोंडागांव में पूर्व सरपंच की हत्या का खुलासा, पत्नी गिरफ्तार....|....गृहमंत्री अमित शाह राज्य अलंकरण से करेंगे सम्मान....|....यूट्यूब पर देखकर जांघ पर लगाया इंजेक्शन, चली गई जान....|....देश में हर साल दो को मिलेंगे 12-12 लाख की वीर भारत फैलोशिप....|....1500 करोड़ के ग्लोबल स्किल पार्क की 60% सीटें खाली