हर साल पांच पंचायत सचिव को सपरिवार विदेश यात्रा पर भेजेगी सरकार, 2500 से अधिक नियुक्ति पत्र बांटे

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 24 जून 2023। झारखंड के मॉडल पंचायत के सचिव अब परिवार सहित विदेश यात्रा पर जा सकते हैं। गुरुवार को मोराबदी में 2550 लोगों को नियुक्ति पत्र बांटते वक्त झारखंड के मुख्यमंत्री ने यह एलान किया। झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि हर साल हम कम से कम पंचायत सचिव का चयन करेंगे, जिन्हें सरकार की तरफ से सपरिवार विदेश यात्रा पर भेजा जाएगा। इस दौरान उन्हें समझ आएगा कि वह कैसे अपनी पंचायत को विकसित कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जिन लोगों को अभी नियुक्ति पत्र मिला है, उन्हें भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिया जाएगा। ग्रामीण विकास पर जोर देते हुए सोरेन ने कहा कि हमारा मानना है कि बिना ग्रामीण विकास के असल विकास का सपना साकार नहीं हो सकता। हमारी सरकार पिछड़ापन मिटाना चाहती है। 

युवाओं को बेरोजगारी से बाहर निकालने के लिए प्रयास 
देश में रोजगार की स्थिति पर सीएम सोरेन ने कहा कि भारत में रोजगार की अजीब स्थिति है। शिक्षित युवाओं और आने वाली पीढ़ी का दर्द किसी से छिपा नहीं है। लेकिन हमारी सरकार राज्य के युवाओं को इससे बाहर निकालने के लिए लगातार मेहनत कर रही है। हमारी सरकार ने पिछले जून से अबतक एक साल में बीडीओ, कृषि अधिकारी, आयुष डॉक्टर, नर्स, सहायक अभियंता, पशु चिकित्सक और शिक्षकों सहित विभिन्न पदों पर 8000 से अधिक नियुक्तियां की है।

भाजपा सरकार पर निशाना
मुख्यमंत्री ने कहा कि यह तो बस शुरुआत है। हमारी सरकार झारखंड पब्लिक सर्विस कमीशन और झारखंड स्टाफ सिलेक्शन कमीशन के तहत और अधिक नौकरियों का सृजन कर रही है। भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए सोरेन ने कहा कि निजीकरण के कारण रक्षा, रेलवे और बैंकिंग सेक्टर से नौकरियां घट गई हैं। देश की 80 प्रतिशत आबादी सब्सिडाइज्ड राशन पर निर्भर है।

Leave a Reply

Next Post

अज्ञात बुजुर्ग महिला का मिला सड़ा-गला शव, इलाके में हड़कंप; पुलिस जांच में जुटी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर जांजगीर चांपा 24 जून 2023। जांजगीर चांपा जिले के तलदेवरी गांव के नहर किनारे खेत में एक अज्ञात बुजुर्ग महिला का सड़ी गली हालत में शव मिला है। यह शव लगभग 20 दिन पुराना बताया जा रहा है। अभी शव की पहचान नहीं हुई है। यह […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान