साल की सबसे बड़ी एक्शन-एंटरटेनर फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ की शूटिंग मुंबई में हुई शुरू

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

अनिल बेदाग/ छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 22 जनवरी 2023। पूजा एंटरटेनमेंट की आने वाली जबरदस्त एक्शन एंटरटेनर ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर काफी चर्चा है। फिल्म बॉलीवुड के दो सबसे बड़े एक्शन हीरोज, अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ को एक साथ लाती है, एक ऐसा कॉम्बिनेशन जो निश्चित रूप से दर्शकों को खुश कर देगा। पृथ्वीराज सुकुमारन भी इस फिल्म का हिस्सा हैं और एक पावरफुल विलेन के रूप में अपने अभिनय कौशल को सामने लाते हैं। अली अब्बास ज़फ़र द्वारा निर्देशित की जाने वाली फिल्म को बड़े पैमाने पर सेट किया गया है, जिसमें पहले कभी नहीं देखा गया एक्शन सेट, दुनिया भर से क्रू, स्पेशलाइज्ड टेक्नोलॉजी और इक्विपमेंट्स हैं। महीनों की कड़ी तैयारी के बाद बीएमसीएम के निर्माताओं ने पूरी कास्ट और क्रू और फिल्म जगत के शुभचिंतकों के साथ एक बड़े शुभ मुहुर्त में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है, जो इस रोमांचक पल का हिस्सा थे।

वाशु भगनानी और पूजा एंटरटेनमेंट प्रेजेंट्स अली अब्बास जफर द्वारा लिखित और निर्देशित एएजेड फिल्म के सहयोग से ‘बड़े मियां छोटे मियां’, जिसे वाशु भगनानी, दीपशिखा देशमुख, जैकी भगनानी, हिमांशु किशन मेहरा और अली अब्बास जफर ने प्रोड्यूस किया हैं। यह पूजा एंटरटेनमेंट एक्शन एंटरटेनर दिसंबर 2023 में सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है।

Leave a Reply

Next Post

आठ वैज्ञानिक संस्थानों की रिपोर्ट पर निर्भर करेगा जोशीमठ का भविष्य, रोज बदल रहे हालात

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर देहरादून 22 जनवरी 2023। जोशीमठ में भू-धंसाव की ताजा स्थितियों के बीच करीब 20 दिन बीत जाने के बाद रोज हालात बदल रहे हैं। राज्य सरकार बदलती परिस्थितियों के अनुसार फैसले ले रही है। सरकार को आठ वैज्ञानिक संस्थानों की फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है। इस […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान