भाजपा सरकार बताये प्रधानाध्यापक स्कूल में कुत्ता, बिल्ली, सांप, बिच्छू रोकेने व्यस्त रहेंगे तो पढ़ाई कब करायेंगे?

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर 11 दिसम्बर 2025। बिलासपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने प्रधानाध्यापकों को कुत्ता, बिल्ली, सांप, बिच्छू, आवारा पशु रोकने की जिम्मेदारी देने पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा भाजपा सरकार ने शिक्षा विभाग को तमाशा बना दिया है। प्रधानाध्यापक को कभी कुत्ता पकड़ने, गिनती करने पालतू है या आवारा काटने वाला है की नहीं, इसकी गिनती करने की जिम्मेदारी देते है। कभी सांप, बिच्छू, बिल्ली, आवारा पशु रोकने की? ये तो गुरुजनों के साथ भद्दा मजाक है। गुरुजनों का अपमान है। अब प्रधानाध्यापक भाजपा सरकार के तुगलकी फरमान को पूरा करे या अपनी मूल दायित्व प्रदेश के नवनिहाल भविष्य को पढ़ा लिखाकर सँवारे। वैसे भी प्रदेश में शिक्षा की गुणवत्ता बेहद खराब है। शिक्षकों की कमी है, स्कूलों में पुस्तक नही होने के कारण पढ़ाई पिछड़ी हुई है। ऐसे में ये जानवर, जीव जंतु पकड़ने नया भार डालकर प्रधानाध्यापक को सिर्फ परेशान किया जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि गुरुजी को वैसे भी स्कूल शिक्षा विभाग के अलावा अन्य सरकारी कार्याे में घसीटा जाता है। मध्यान्ह भोजन गुरुजी की जिम्मेदारी, स्कूल ड्रेस, पुस्तक, कॉपी लाने वितरण की जिम्मेदारी, निर्वाचन कार्य, राशन दुकान में ड्यूटी, जनगणना, टीकाकरण, कई प्रकार के सर्वे, सरकारी प्रदर्शनी, सहित कई योजनाओं के प्रचार-प्रसार की जिम्मेदारी भी दी जाती है। ऐसे में जब पूरा समय गुरुजी शिक्षकीय कार्याे से बाहर रहेंगे तो पढ़ाई कैसे पूरी होगी? सरकार के नये-नये फरमान से शिक्षक तनाव में है, डरे हुए है, कहीं आदेश नहीं मानते तो नौकरी जाने का खतरा। कांग्रेस मांग करती है, शिक्षकों को सिर्फ शिक्षकीय कार्य करने दिया जाये, अन्य कार्यों की आदेश वापस लिया जाये।

Leave a Reply

Next Post

दुर्दांत नक्सलियों के प्रकरण वापस लेंगे, निर्दोष आदिवासियों के बारे में कब फैसला होगा?

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर 11 दिसंबर 2025। मंत्रिमंडल के द्वारा समर्पित नक्सलियों के आपराधिक प्रकरण वापस फैसले लेने की और उसकी समीक्षा की फैसला का निर्णय बेहद ही दुर्भाग्यजनक है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि सरकार बताये जो झीरम कांड में शामिल थे, जो ताड़मेटला, […]

You May Like

दिल्ली में लक्ष्मी योजना का पोर्टल लॉन्च, 500 महिलाओं ने भरा फॉर्म....|....नकली पुलिस बनकर वाहन चेकिंग कर रहे दो युवक गिरफ्तार....|....गर्भवती महिला के लिए देवदूत बनकर आए सीआरपीएफ जवान....|....कोरबा का कुख्यात बदमाश 'आशु चुटैल उर्फ घोड़ा' गिरफ्तार....|....बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सब-स्टेशन का किया घेराव....|....बिलासपुर को मिलेगी 827 करोड़ की 4-लेन रिंग रोड....|....कुलगाम आतंकी हमले में छत्तीसगढ़ के दो मजदूरों की मौत....|....तेंदुआ सुरक्षित पिंजरे में कैद, वन विभाग की सतर्कता से टला बड़ा खतरा....|....इंकस्पेल एलीवेट 2026 में जुटेंगे मार्केटिंग और वीडियो जगत के दिग्गज....|....कोयले की ख़ान से भी बेदाग निकले पूर्व प्रधानमंत्री -कांग्रेस