रूस ने दिया चीन-पाक को झटका: पेश की दोस्ती की मिसाल, पीओके व अक्साई चीन को बताया भारत का हिस्सा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 20 अक्टूबर 2022। रूस व भारत के ऐतिहासिक दोस्ती कई मौकों पर खरी उतरी है। एक बार फिर जब पाकिस्तान व चीन आतंकवाद के समर्थन पर एक सुर में बोल रहे हैं, वहीं, रूस ने एक नक्शा जारी कर इन दोनों देशों की बोलती बंद करने का प्रयास किया है। रूसी समाचार एजेंसी स्पुतनिक द्वारा जारी एक नक्शे में पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) और अक्साई चीन के साथ अरुणाचल प्रदेश को भारत का हिस्सा बताया गया है। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर और  लद्धाख को भी भारत का अभिन्न हिस्सा दर्शाया गया है। 

दरअसल, यह नक्शा रूसी सरकार ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के सदस्य देशों का नक्शा जारी किया है। उससे भारत-रूस की दोस्ती की गहरी जड़ें साफ नजर आ रही हैं। पाकिस्तान और चीन भी एससीओ के सदस्य हैं, उनकी परवाह किए बिना रूस ने यह नक्शा जारी किया है। रूस द्वारा जारी इस नक्शे से विश्व मंच व शंघाई सहयोग संगठन के बीच भारत की स्थिति और मजबूत हुई है। भारत के सरकारी सूत्रों ने कहा है कि एससीओ के संस्थापक सदस्यों में होने के नाते रूस ने नक्शे का सही ढंग से चित्रण कर रिकॉर्ड स्थापित किया है।

चीन ने अपने हिस्से में दिखाए भारत के हिस्से
उधर, चीन ने भी एससीओ के लिए जारी अपने नक्शे में भारत के कुछ इलाकों को अपना बताया है। यह उसकी विस्तारवादी नीति का परिचायक है। पाकिस्तान के लिए भी यह नक्शा एक झटका इसलिए है, क्योंकि कुछ दिनों पूर्व अमेरिकी राजदूत ने  पीओके की यात्रा के दौरान इस इलाके को ‘आजाद कश्मीर’ बताया था। वहीं, जर्मनी के विदेश मंत्री ने भी हाल ही में भारत और पाकिस्तान के बीच कश्मीर विवाद को सुलझाने में संयुक्त राष्ट्र की मध्यस्थता का सुझाव दिया था।

Leave a Reply

Next Post

पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करेगा मध्यप्रदेश, दिल्ली में खेल अलंकरण समारोह में शामिल हुए सीएम

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 20 अक्टूबर 2022। मध्यप्रदेश पांचवे खेलो इंडिया यूथ गेम्स की मेजबानी करेगा। आज (गुरुवार) दिल्ली में आयोजित खेल अलंकरण समारोह एवं खेलो इंडिया प्रोग्राम में सीएम शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए और कार्यक्रम को संबोधित किया। इस मौके पर खेलो इंडिया यूथ गेम्स-2022 की आधिकारिक […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप