ईवीएम खरीदने के लिए 1900 करोड़ आवंटित, अगले साल के महत्वपूर्ण चुनाव के मद्देनजर लिया फैसला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 02 फरवरी 2022। केंद्रीय कानून मंत्रालय को 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन खरीदने के लिए केंद्रीय बजट में लगभग 1,900 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। चुनाव आयोग को ईवीएम की खरीद के लिए 1,891.78 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं। यह प्रावधान बैलेट यूनिट, कंट्रोल यूनिट और वोटर वेरिफिएबल पेपर ऑडिट ट्रायल यूनिट (पेपरट्रेल मशीन) की खरीद और ईवीएम पर सहायक व्यय और अप्रचलित ईवीएम नष्ट करने के लिए चुनाव आयोग को धन उपलब्ध कराने के लिए किया गया है। एक कंट्रोल यूनिट और कम से कम एक बैलेट यूनिट से एक ईवीएम बनती है। इस साल होने वाले कई विधानसभा चुनावों और 2024 के लोकसभा चुनावों से पहले, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पिछले महीने निर्वाचन आयोग के लिए अतिरिक्त इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन की खरीद को धनराशि के लिए कानून मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। 

सूत्रों ने तब कहा था कि एक ही प्रकार की और इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें, जो वर्तमान में उपयोग में हैं, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और इलेक्ट्रॉनिक्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड से खरीदी जाएंगी। ये दो ऐसे सार्वजनिक उपक्रम हैं जो ईवीएम की शुरुआत से ही इनका निर्माण कर रहे हैं। उन्होंने कहा था कि मतदाताओं और मतदान केंद्रों की संख्या में वृद्धि के साथ अधिक मशीन की आवश्यकता होगी। 

उन्होंने कहा था कि जो ईवीएम अपना समय पूरा कर लेती हैं और जो क्षतिग्रस्त हो जाती हैं उन्हें भी बदलने की जरूरत है। वर्ष 2004 से अब तक चार लोकसभा और 139 विधानसभा चुनावों में ईवीएम का इस्तेमाल किया जा चुका है। कानून मंत्रालय में विधायी विभाग ईवीएम, चुनाव कानून और संबंधित नियमों सहित निर्वाचन आयोग से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए नोडल एजेंसी है।

Leave a Reply

Next Post

हाइड्रोजन ट्रेन चलाएगा रेलवे, वंदे मेट्रो भी दौड़ेगी, कालका-शिमला रूट पर दिसंबर तक शुरुआत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 02 फरवरी 2023। वंदे भारत की तर्ज पर बड़े शहरों में छोटी दूरी कम समय में तय करने के लिए वंदे मेट्रो रफ्तार भरेगी। वंदे मेट्रो यात्रियों को विश्वस्तरीय शटल ट्रेन का अहसास कराएगी। रेलवे इस साल इसकी अवधारणा और डिजाइन तैयार करेगा। अगले […]

You May Like

राज्यपाल डेका ने न्यायाधिपति कृष्न राम महापात्र को छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद की दिलाई शपथ....|....रायगढ़ में शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी; आरोपी गिरफ्तार....|....दिल्ली पीजी हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत....|....वैशाली-सारण में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे सम्राट चौधरी....|....वन नेशन-वन इलेक्शन लागू करने पर जोर....|....इंदौर: वार्ड 60 के बाद 58 में भी टले निकाय उपचुनाव, वोटर लिस्ट में मिली गड़बड़ी....|....विधायक रामेश्वर बोले- काजी कैंप में मिसाइल गिरा दो....|....हिमाचल में बारिश का कहर: 85 सड़कें बंद....|....राहुल गांधी पर केस दर्ज कराने वाले अमित कुमार पर एससी समाज से न होने का आरोप, वाल्मीकि समाज भड़का....|....सीबीआई कोर्ट का फैसला; फर्जी दस्तावेज और पासपोर्ट मामले में आचार्य बालकृष्ण बरी