गांधीनगर में नवरात्रि महोत्सव के दौरान बवाल, दो समुदायों में झड़प-पथराव और आगजनी; जांच में जुटी पुलिस

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

गांधीनगर 25 सितंबर 2025। गुजरात के गांधीनगर में बुधवार की देर रात गरबा कार्यक्रम के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई। यह विवाद एक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर शुरू हुआ जो देखते ही देखते हिंसक हो गया। झड़प के दौरान पथराव, आगजनी, भगदड़ और पुलिस पर हमला जैसी घटनाएं सामने आईं। 

घटना गांधीनगर जिले के दहेगाम के बहियाल गांव में हुई। हिंसा की शुरुआत एक कथित सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर हुई, जिसमें एक गांव के हिंदू समुदाय के युवक ने ‘आई लव मोहम्मद’ ट्रेंड के जवाब में ‘आई लव महादेव’ ट्रेंड कराने की बात कही थी। इस पोस्ट से दूसरे समुदाय में नाराजगी फैल गई। इस समुदाय के कुछ लोग उस युवक की दुकान पर पहुंचे, लेकिन युवक वहां से भाग निकला। गुस्साए लोगों ने उसकी दुकान में तोड़फोड़ की और उसे आग के हवाल कर दिया। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुछ लोग दुकान में घुसकर उसे नुकसान पहुंचा रहे हैं। 

दुकान को जलाया, पुलिस वाहनों पर भी हमला
हिंसा के दौरान आठ से अधिक वाहनों को नुकसान पहुंचा, एक दुकान को जला दिया गया और पुलिस के दो वाहन भी भीड़ की हिंसा का शिकार हुए। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों पर भी भीड़ ने हमला किया। घटना के वायरल वीडियो में कुछ लोग एक-दूसरे पर पत्थर फेंकते और लोहे की रॉड लेकर भागते नजर आ रहे हैं। एक महिला की चीख सुनाई देती है, जो घबराकर शायद अपने बेटे को रही है। 
 
भारी तादाद में पुलिस बल तैनात

इस हिंसा के बाद बहियाल गांव में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है, ताकि हालात काबू में रहें और आगे कोई घटना न हो। किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन कई लोग घायल हुए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है और गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर किसी तरह की भड़काऊ या विवादित पोस्ट न करें और जांच में सहयोग करें। 

Leave a Reply

Next Post

पुरानी रंजिश को लेकर कटघोरा में फायरिंग, लोगों में मचा हड़कंप, एक आरोपी हिरासत में

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कोरबा 25 सितंबर 2025। कोरबा जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के कसनिया गांव में फायरिंग का मामला सामने आया है। हमलावर ने घर और दुकान पर गोली चलाई। इस घटना में मौके पर एक कारतूस गिरा मिला। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने घटनास्थल का दौरा किया […]

You May Like

आपके घर की बनावट बताती है, हृदय रोगों से मौत का खतरा कितना ज्यादा?....|....बारिश के मौसम में छोटी-छोटी आदतें बचा सकती हैं बीमारियों से....|....शेयर बाजार में लगातार चौथे दिन गिरावट; सेंसेक्स 417 अंक टूटा....|....पंत के साथ पार्टी करते दिखे धोनी: वायरल वीडियो में माही ने किया हुक्का का जिक्र?....|....इमाम उल हक पर कसेगा शिकंजा!....|....अमेरिका के वर्जीनिया के प्राथमिक स्कूल में गोलीबारी....|....नेपाल त्रासदी: ठाणे के 10 कैलाश मानसरोवर यात्री अब भी लापता....|....हसदेव नदी के एनीकट में नहाते समय 15 वर्षीय किशोर बहा....|....सार्वजनिक धन के प्रभावी एवं उत्तरदायी उपयोग के लिए प्रावधानों एवं नैतिक मानकों का पूर्णतः पालन जरुरी- जैन....|....छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का शिक्षक भर्ती में बड़ा फैसला