“गेम ऑफ लाइफ” व “6 एएम टू 6 पी एम” का ट्रेलर लॉन्च

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

मुंबई 27 जुलाई 2022 । जागृति एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी निर्माता मुकुंद महाले व निर्देशक एस प्यारेलाल की 2 फिल्मों “गेम ऑफ लाइफ” और “6 एएम टू 6 पी एम” का ट्रेलर लॉन्च मुम्बई के अंधेरी में स्थित व्यंजन बैंक्वेट हॉल में भव्य रूप से किया गया। यहां दोनों फिल्मों से जुड़ी पूरी टीम मौजूद थी।  दोनों फिल्मों के निर्माता मुकुंद महाले और निर्देशक एस प्यारेलाल हैं। दोनों फिल्मों को रिलीज कर रही है ऐरी क्रिएशन, जिसकी ओनर महिमा शर्मा हैं। गेम ऑफ लाइफ के कलाकार हैं राज गोहिल, चांदनी खान।

     आपको बता दें कि जागृति एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी हिंदी फिल्म “गेम ऑफ लाइफ” और “6 एएम टू 6 पी एम” जल्द ही रिलीज की जाने वाली है। फ़िल्म के लेखक और निर्माता मुकुंद ए महाले ने फ़िल्म के ट्रेलर लांच के दौरान मुम्बई में मीडिया से बात करते हुए बताया कि गेम ऑफ लाइफ एक सस्पेन्स थ्रिलर सिनेमा है जिसमे एक सन्देश भी है। आज युवा पीढ़ी शार्ट कट के रास्ते चलकर जल्दी पैसा कमाना चाहती है जिसकी वजह से वह अपनी जिंदगी को मुश्किलों में डाल लेते हैं। इस फ़िल्म की कहानी इसी वन लाइनर के इर्दगिर्द घूमती है। मैंने इसकी स्क्रिप्ट काफी मेहनत से लिखी है जो दर्शकों को अवश्य पसन्द आएगी। फ़िल्म के डायरेक्टर एस प्यारेलाल ने बताया कि जिंदगी को कुछ लोग जुआ समझते हैं, इस फ़िल्म की कहानी इसी बात को दर्शाती है इसलिए इसका टाइटल भी गेम ऑफ लाइफ है। इस फ़िल्म की शुटिंग बेहतरीन लोकेशन्स पर की गई है जो ऑडिएंस के लिए एक सरप्राइज पैकेज होगा।

फ़िल्म में राज गोहिल राज का किरदार कर रहे हैं जबकि चांदनी हीरोइन हैं। उन्होंने डायरेक्टर एस प्यारेलाल और प्रोड्यूसर मुकुंद महाले का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उन्हें लीड एक्ट्रेस का खूबसूरत रोल दिया। राज गोहिल ने बताया कि उन्होंने इस फ़िल्म में अपने किरदार की तैयारी के लिए काफी मेहनत की ताकि दर्शकों को यह कैरेक्टर रियल लगे। चांदनी ने इस फ़िल्म में गजब की परफॉर्मेंस पेश की है।

प्रोड्यूसर मुकुंद महाले ने बताया कि इस फ़िल्म का एक थीम सांग बेहद अच्छा है जो यादगार गीत के रूप में प्रभावी बन गया है।  जागृति एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी इस फ़िल्म के निर्माता मुकुंद महाले है। डीओपी सन्दीप व सन्तोष, ईपी विरेन्द्र रतने, संगीतकार कुमार सोपन, एसोसिएट डायरेक्टर गजानन म्हात्रे, आर्ट डायरेक्टर दीपक विशे हैं।

Leave a Reply

Next Post

अविवाहित बड़ी बहन भी छोटे भाई पर होती है निर्भर, अदालत ने कहा- बीमा कंपनी को देना होगा मुआवजा

शेयर करेबीमा कंपनी का कहना था कि बड़ी बहन अपने छोटे भाई पर निर्भर कैसे हो सकती है। इस पर अदालत ने संयुक्त परिवार की प्रथा का हवाला देते हुए कहा कि घर की बेटी परिवार के हर सदस्य की जिम्मेदारी होती है। छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           नई दिल्ली 28 जुलाई 2022। […]

You May Like

छतरपुर में पांच घंटे बवाल: महोबा रोड चौकी के पास हिंसा, पुलिस पर भी पथराव; इस छोटी सी बात पर शुरू हुआ विवाद....|....जेएसएससी उर्दू के रिजल्ट पर बवाल, 17 प्रश्नों में त्रुटि का आरोप; अभ्यर्थियों ने उठाए सवाल....|....जगदलपुर जेल में नक्सल कैदी बाथरूम में फिसला, उपचार के दौरान अस्पताल में मौत....|....गांदरबल में एलजी मनोज सिन्हा की पदयात्रा: नशा विरोधी अभियान को बताया जन आंदोलन, 1,100 से ज्यादा तस्कर गिरफ्तार....|....स्क्रीनिंग से बच रहे श्रद्धालु, बदरीनाथ धाम पहुंचने पर बिगड़ रही तबीयत, अब तक 40 की मौत....|....सीएम योगी ने एक पेड़ मां के नाम अभियान का किया शुभारंभ, बोले- पर्यावरण संकट मानव निर्मित आपदा....|....रक्षा क्षमता को मिलेगा नया आयाम: भारत खरीदेगा 20 हजार करोड़ के ड्रोन; 18 से 24 महीनों के भीतर होगी आपूर्ति....|....जनरल द्विवेदी बोले- सेना में अफसर बनने की हर कसौटी पर खरे हैं जेन-जी, जोखिम से नहीं घबराती यह पीढ़ी....|....‘छात्रों का भरोसा लौटाना जरूरी': नीट-यूजी मामले में दिग्विजय सिंह का पीएम को पत्र, कहा- श्वेत पत्र करें जारी....|....भाजपा नेता अन्नामलाई का इस्तीफा नितिन नवीन ने किया स्वीकार, पूर्व IPS आज बताएंगे आगे का प्लान