अज्ञात वाहन की टक्कर से महिला मतदानकर्मी की मौत, चुनाव ड्यूटी से घर लौटते वक्त हुआ हादसा

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 08 मई 2024। दुर्ग के कुम्हारी थाना क्षेत्र के फ्लाई ओवर ब्रिज में सड़क दुर्घटना में एक महिला मतदान कर्मी की मौत हो गई। महिला कर्मी अपनी ड्यूटी खत्म कर रायपुर जा रही थी। इसी दौरान कुम्हारी ब्रिज के ऊपर अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल महिला को निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कुम्हारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि महिला मतदान कर्मी की शिनाख्त मधु बंजारे के रूप में हुई है। जो शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शाला गिरहोला में व्याख्याता ई (एलबी) के पद पर कार्यरत थी। जिनकी चुनाव ड्यूटी वैशाली नगर विधानसभा में लगी थी। 7 मई को पूरा दिन मतदान का कार्य कराने के बाद मधु ने अपने सह कर्मियों के साथ ईवीएम को स्ट्रांग रूम में जमा कराया। ईवीएम जमा करने के बाद सुबह चार बजे तक दुर्ग से अपनी ईवी स्कूटर से रायपुर अपने घर के लिए निकली थी। लेकिन जैसे ही कुम्हारी ब्रिज के ऊपर चढ़ी तो अज्ञात वाहन ने उसके स्कूटर पीछे से टक्कर मार दी और फरार हो गया।

इस घटना में महिला कर्मी बुरी तरह घायल हो गई। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों की मदद से निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी है।

Leave a Reply

Next Post

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, राहुल-प्रियंका के बीच चल रहा है मनमुटाव

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर भोपाल 08 मई 2024। लोकसभा चुनाव 2024 के बीच मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने मीडिया को दिए एक बयान में कहा है कि गांधी परिवार में दरार पड़ चुकी है। इसका असर कांग्रेस के सीट बंटवारे से लेकर चुनाव प्रचार में दिख रहा है। […]

You May Like

जूनियर हॉकी एशिया कप: भारतीय पुरुष टीम ने दूसरे मैच में दिखाया जुझारूपन....|....इंडोनेशिया में ज्वालामुखी फटने से छह एयरपोर्ट बंद....|....महानंदा एक्सप्रेस के इंजन समेत तीन हिस्से पटरी से उतरे; मची अफरा-तफरी....|....गोरक्ष घाट पर गुंबद गिरने से अधिवक्ता की मौत....|....दो युवकों की मौत, आठ घंटे बाद खाई में मिली लाश....|....कानपुर में कच्ची छत ढहने से पिता समेत तीन बेटियों की मौत....|....65 साल के बुजुर्ग ने हैदराबाद मैराथन में जीता गोल्ड....|....इंदौर में सफाई मित्रों ने त्यौहार पर मनाई छुट्टी....|....मध्यप्रदेश में शुरू होगी नई मोबिलिटी क्रांति....|....चौथे स्टेज के स्तन कैंसर में भी इलाज संभव