अंबाला में हादसा: कटरा से दिल्ली जा रही तीन टूरिस्ट बसें टकराईं, पांच लोगों की मौत, आठ घायल

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

अंबाला 27 दिसंबर 2021। हरियाणा के अंबाला-दिल्ली राजमार्ग पर हीलिंग टच अस्पताल के पास सोमवार सुबह तीन पर्यटक बसों की हुई जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए हैं। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस से मिली जानकारी अनुसार, कटरा से दिल्ली जा रही तीन पर्यटक डीलक्स बसें आज तड़के आपस में टकरा गईं। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बड़ी मशक्कत के बाद बसों के अंदर फंसे यात्रियों को बाहर निकाला। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना के समय सभी यात्री बसों में सो रहे थे। आगे वाली बस अचानक रुकने से पीछे से आ रही दोनों बसें आपस में टकरा गईं। हालांकि, तीनों बसें हाईवे पर किनारे चल रही थीं, इसलिए बड़े हादसे के बाद भी हाईवे पर यातायात जारी रहा। 

फिलहाल, पुलिस ने सभी पांचों सवारियों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मृतकों और घायलों की शिनाख्त की कोशिश कर रही है। एएसआई नरेश ने बताया कि हरियाणा के अंबाला-दिल्ली हाईवे पर हीलिंग टच अस्पताल के पास आज तड़के हुई बस दुर्घटना में पांच लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए। बस दिल्ली की ओर जा रही थी, तभी पीछे से एक अन्य बस ने टक्कर मार दी। हमने मामला दर्ज कर लिया है।

Leave a Reply

Next Post

भारतीय कंपनियां अब देश के बाहर भी बनाएंगी हथियार ,रूस के साथ हो सकता है करार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 27 दिसंबर 2021। भारत और रूस के बीच इसी महीने की शुरुआत में हुए 2+2 डायलॉग में देश से बाहर हथियारों के निर्माण को लेकर सहमति बनी है। इसे लेकर कोई करार नहीं हुआ है, लेकिन दोनों देशों के बीच नॉन-पेपर एक्सचेंज हुआ है। […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ