हिमाचल में फिर फटे बादल… 45 लोग अब भी लापता, उत्तराखंड में फंसे 1300; बंगाल-झारखंड में बारिश

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली/ शिमला/ देहरादून 04 अगस्त 2024। मूसलाधार बारिश के कारण पहाड़ी राज्यों हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में तबाही जारी है। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में दारचा-शिंकुला मार्ग पर शुक्रवार देर रात बादल फटने से नाले में बाढ़ आ गई। इससे सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के दो पुल बह गए, लेकिन जानमाल का कोई नुकसान नहीं हुआ। तीन दिन पहले बादल फटने से आई बाढ़ में लापता 45 लोगों की तलाश अभी जारी है। उत्तराखंड में केदारनाथ के रास्ते में अभी भी 1300 लोग फंसे हुए हैं, जिनमें से 450 लोग केदारनाथ धाम में हैं। हालांकि, सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं और उन्हें सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने का काम तेजी के साथ चल रहा है। हिमाचल के केलांग से मिली सूचना के मुताबिक, बादला फटने की घटना दारचा से करीब 16 किलोमीटर दूर सामने आई।

बीआरओ के अधिकारियों ने बताया कि क्षतिग्रस्त पुलों को बनाने में कम से कम तीन दिन लग जाएंगे। पिछले दिनों बादल फटने के बाद मलाणा गांव का संपर्क कटने से 35 सैलानी फंसे हुए हैं। उन्हें चंद्रखणी से निकालने की तैयारी की जा रहा है। प्रदेश में 9 अगस्त तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान है। 114 सड़कें, 163 बिजली ट्रांसफार्मर और 100 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं।

50 लोगों के मरने की आशंका : राज्य के मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने कहा कि विनाशकारी बादल फटने के बाद प्रभावित क्षेत्रों में लगभग 50 लोगों के मरने की आशंका है और आधिकारिक पुष्टि और बचाव कार्य पूरा होने के बाद ही आधिकारिक संख्या घोषित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता जल्द से जल्द शवों को ढूंढना और संपर्क बहाल करना है, क्योंकि अचानक आई बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों का दायरा बहुत फैला है।

निगुलसरी में गिरीं चट्टानें, 4 घंटे बाधित रहा एनएच-5
जनजातीय जिला किन्नौर के निगुलसरी में नेशनल हाईवे-5 पर लगातार भूस्खलन के कारण सफर जानलेवा बना हुआ है। निगुलसरी सेक्टर 26 में शनिवार सुबह 5:00 बजे पहाड़ी से भूस्खलन हुआ और करीब 11:00 बजे तक वाहनों की आवाजाही बंद हो गई। कालका-शिमला नेशनल हाईवे-पांच पर तंबूमोड़ के समीप शुक्रवार देर रात पहाड़ी से भूस्खलन हो गया। 

केदारनाथ से अब तक 10,500 निकाले
बादल फटने के बाद से केदारनाथ धाम के रास्ते में फंसे 10,500 से अधिक लोगों को अब तक सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है। इनमें से कुछ लोगों को वायुसेना के चिनूक और एमआई17 हेलिकॉप्टर से सुरक्षित निकाला गया है। अधिकारियों ने बताया कि अभी भी केदरनाथ, भीमबली और गौरीकुंड में लगभग 1,300 लोग फंसे हुए हैं, जिन्हें निकालने के लिए शनिवार को भी बचाव अभियान चलाया गया। सभी लोग जहां भी हैं पूरी तरह से सुरक्षित हैं और उनके ठहरने, खाने-पीने का पूरा इंतजाम किया गया है। पुलिस ने कहा कि ज्यादातर लापता बताए गए लोग अपने घरों को पहुंच गए हैं। 

बंगाल के कई जिलों में भारी बारिश
झारखंड और गंगीय पश्चिम बंगाल पर बना निम्न दबाव के गहरे अवदाब में बदल जाने के परिणामस्वरूप पश्चिम बंगाल में कोलकाता और आसपास के कई जिलों में शनिवार को भारी बारिश हुई। इसके चलते कोलकाता, साल्ट लेक और बैरकपुर के कई निचले इलाकों में पानी भर गया। कोलकाता एयरपोर्ट पर भी जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा, लेकिन उड़ानों पर असर नहीं पड़ा। कुछ क्षेत्रों में वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। दमदम में शुक्रवार के बाद से 100 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है।

झारखंड में मूसलाधार बारिश से तबाही
झारखंड में पिछले दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश की वजह से कई सड़कें बह गईं, पेड़ उखड़ गए और घरों को नुकसान पहुंचा है। हालांकि, कहीं से किसी तरह के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है। 

Leave a Reply

Next Post

सिद्धारमैया बोले- पीड़ितों के लिए बनवाएंगे 100 घर, राहुल ने कहा- भारतीयों की एकजुटता जरूरी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 04 अगस्त 2024। वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के लोगों और सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भूस्खलन पीड़ितों के लिए 100 घर बनाने की मुख्यमंत्री की […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप