सिद्धारमैया बोले- पीड़ितों के लिए बनवाएंगे 100 घर, राहुल ने कहा- भारतीयों की एकजुटता जरूरी

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 04 अगस्त 2024। वायनाड में भूस्खलन से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए शनिवार को लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के लोगों और सरकार का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि भूस्खलन पीड़ितों के लिए 100 घर बनाने की मुख्यमंत्री की प्रतिबद्धता महत्वपूर्ण है और पुनर्वास प्रयासों की दिशा में अच्छा कदम है। सिद्धारमैया की पोस्ट को साझा करते हुए राहुल गांधी ने एक्स पर कहा, मैं वायनाड में इस कठिन समय के दौरान उदार समर्थन के लिए कर्नाटक के लोगों और सरकार का बहुत आभारी हूं। उन्होंने कहा, भूस्खलन के पीड़ितों के लिए 100 घर बनाने की आपकी प्रतिबद्धता पुनर्वास प्रयासों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। कहा कि भारतीयों की करुणा और एकजुटता वह ताकत है जिसकी वायनाड को अभी जरूरत है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी सीएम सिद्धारमैया और कर्नाटक के लोगों को ‘करुणा और मानवता के इस प्रदर्शन’ के लिए धन्यवाद दिया। 

राहुल गांधी ने एक्स पर एक अन्य पोस्ट में कहा, मैं कलपेट्टा रेंज के वन अधिकारियों के प्रति अपनी हार्दिक कृतज्ञता व्यक्त करता हूं, जिन्होंने भारी बारिश के बीच कठिन इलाके से गुजरते हुए अपनी जान जोखिम में डाली और संकट में फंसे एक परिवार को सफलतापूर्वक बचाने के लिए 8 घंटे का अथक ऑपरेशन किया। मैं सेना के जवानों, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, वायनाड प्रशासन, पंचायत सदस्यों, पार्टी लाइनों के कार्यकर्ताओं और हर उदार स्वयंसेवक को भी तहे दिल से धन्यवाद देता हूं जो बचाव, राहत और पुनर्वास प्रयासों में लगातार मदद कर रहे हैं।

सीपीआई महासचिव डी राजा ने कहा कि वायनाड भूस्खलन एक त्रासदी है और इससे लोग पीड़ित हैं। हमारी और कई अन्य पार्टियां इस पर काम कर रही हैं कि लोगों की कैसे मदद की जाए। वहीं, बीजेपी साम्प्रदायिकता फैलाने का पूरी तरह प्रयास कर रही है। 

Leave a Reply

Next Post

सीएम योगी का निर्देश: नौ से 15 अगस्त तक हर घर फहराया जाएगा तिरंगा, शहीद स्मारक स्थलों पर बजाए जाएंगे गीत

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 04 अगस्त 2024। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने सरकारी आवास पर उच्च स्तरीय बैठक में काकोरी ट्रेन एक्शन शताब्दी महोत्सव एवं हर घर तिरंगा कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत के स्वतंत्रता आंदोलन की […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण