आईपीएल में धोनी की बादशाहत कायम, जियो सिनेमा पर रिकॉर्ड 2.4 करोड़ लोगों ने देखा चेन्नई-बैंगलोर का मैच

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

नई दिल्ली 18 अप्रैल 2023। आईपीएल 2023 में चेन्नई की टीम शानदार प्रदर्शन कर रही है और प्लेऑफ की रेस में बनी हुई है। पांच में से तीन मैच जीत चुकी चेन्नई की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है। इस सीजन अपने पांचवें मुकाबले में चेन्नई ने आरसीबी को आठ रन से हराया। इस मैच में धोनी और कोहली की टीम के बीच कांटे की टक्कर रही, लेकिन अंत में मुकाबला धोनी के पक्ष में गया। इस मैच में मौजूदा समय के क्रिकेट जगत के दो सबसे बड़े सितारे एक्शन में थे और इन दोनों को देखने के लिए फैंस में गजब की दीवानगी थी। बेंगलुरु के मैदान पर भी अधिकतर दर्शक पीले रंग की जर्सी पहनकर पहुंचे थे और चेन्नई का समर्थन कर रहे थे। वहीं, टीवी के अलावा ऑनलाइन स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर भी बड़ी संख्या में दर्शकों ने यह मैच देखा। 

इस मैच के दौरान जियो सिनेमा पर दर्शकों की संख्या का नया रिकॉर्ड बना। एक समय पर 2.4 करोड़ लोग यह मैच जियो सिनेमा पर देख रहे थे। इससे पहले चेन्नई और राजस्थान के मुकाबले में 2.2 करोड़ लोगों ने एक साथ इस एप पर मैच देखा था। आरसीबी और लखनऊ का मैच देखने के लिए 1.8 करोड़ लोग एक साथ ऑनलाइन हुए थे। 

आईपीएल 2023 में सात ऐसे मुकाबलों की बात करें, जिनमें एक साथ सबसे ज्यादा दर्शक ऑनलाइन मैच देख रहे थे तो इसमें चार मुकाबले चेन्नई की टीम के हैं। वहीं, दो-दो मुकाबले आरसीबी और मुंबई के हैं।

आईपीएल 2023 में ऑनलाइन दर्शकों की सबसे ज्यादा संख्या

  1. 2.4 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर
  2. 2.2 करोड़, चेन्नई सुपर किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स
  3. 1.8 करोड़, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
  4. 1.7 करोड़, कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद
  5. 1.7 करोड़, दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस
  6. 1.7 करोड़, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम लखनऊ सुपर जाएंट्स
  7. 1.6 करोड़, चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम गुजरात टाइटंस

आईपीएल 2023 में धोनी सबसे लोकप्रिय खिलाड़ी हैं। इसका सबूत मैदान में उनके समर्थन में आने वाले दर्शकों की संख्या और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लगातार बन रहे रिकॉर्ड से मिल रहा है। मुंबई के बल्लेबाजी कोच कायरन पोलार्ड ने भी धोनी की लोकप्रियता पर कहा था कि चेन्नई के खिलाड़ियों को भारत के हर मैदान में घर जैसा महसूस होगा। क्योंकि, धोनी के समर्थन में पूरे देश में फैंस आते हैं। ऐसा ही कुछ साल पहले मुंबई के खिलाड़ियों को महससू होता था, जब देश के हर कोने में सचिन के फैंस मुंबई के समर्थन में मैच देखने आते थे।

Leave a Reply

Next Post

समलैंगिक विवाह के पक्ष में विवेक अग्निहोत्री का बड़ा बयान, कहा- यह सामान्य, नहीं कोई अपराध

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 18 अप्रैल 2023। ‘द कश्मीर फाइल्स’ के फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री का विवादों से पुराना नाता रहा है। विवेक समसामयिक मुद्दों पर अपनी राय बेबाकी से रखते नजर आते हैं, और इसे लेकर वह ट्रोल्स का शिकार भी हो जाते हैं। अब एक बार […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप