IPL 2025: पहले सीजन में धोनी थे सबसे महंगे, इस बार तीन गुना ज्यादा पाकर पंत ने बनाया रिकॉर्ड

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 25 नवंबर 2024। आईपीएल 2025 के मेगा ऑक्शन जारी है। नीलामी के पहले दिन ऋषभ पंत आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए। पंत को लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा। पंत ने श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्हें इसी ऑक्शन में पंजाब किंग्स (PBKS) ने 26.75 करोड़ रुपये में खरीदा था। वेंकटेश अय्यर को 23.75 करोड़ में कोलकाता नाइट राइडर्स ने अपने नाम किया और वह आईपीएल इतिहास के तीसरे सबसे महंगे भारतीय खिलाड़ी बन गए। सोमवार को नीलामी के दूसरे दिन फाफ डु प्लेसिस, ग्लेन फिलिप्स, सैम करन, केन विलियम्सन, क्रुणाल पांड्या, वॉशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, लोकी फर्ग्युसन, टिम डेविड, विल जैक्स, नवीन उल हक, स्टीव स्मिथ, नीतीश राणा और अजिंक्य रहाणे जैसे बड़े स्टार नीलामी में उतरेंगे। आईपीएल 2008 से खेला जा रहा है। पहले सीजन नीलामी में महेंद्र सिंह धोनी सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे और इसके बाद टीम ने कभी उन्हें रिलीज नहीं किया। 2016 और 2017 में टीम के सस्पेंड होने पर ही सिर्फ वह दूसरी फ्रेंचाइजी से खेले थे। वहीं, मेगा नीलामी 2011 में भी हुई थी। इसे हर तीन साल पर आधिकारिक तौर पर शेड्यूल किया गया था। 2011 के बाद 2014, 2018 और 2022 में मेगा नीलामी हुई थी। 2011 की मेगा नीलामी में गौतम गंभीर सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने 14.9 करोड़ रुपये में खरीदा था।

वहीं, 2014 की मेगा नीलामी में युवराज सिंह सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 14 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2018 में बेन स्टोक्स सबसे महंगे रहे थे। उन्हें राजस्थान रॉयल्स ने 12.5 करोड़ रुपये में साइन किया था। 2022 की मेगा नीलामी में ईशान किशन सबसे महंगे रहे थे। उन्हें मुंबई इंडियंस ने 15.25 करोड़ रुपये में खरीदा था। अब पंत सबसे महंगे रहे हैं और 27 करोड़ रुपये में लखनऊ ने उन्हें साइन किया। धोनी की कीमत से अभी की कीमत का अंदाजा लगाया जाए तो सबसे महंगे खिलाड़ी की कीमत में करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। 

बाकी वर्षों की नीलामी यानी मिनी नीलामी की बात करें तो 2009 में केविन पीटरसन और एंड्रयू फ्लिंटॉफ, 2010 में शेन बॉन्ड और कीरोन पोलार्ड सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। 2012 में रवींद्र जडेजा तो 2013 में ग्लेन मैक्सवेल सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे। 2014 के बाद 2015 में भी युवी ने नीलामी में जलवा बिखेरा था और दिल्ली डेयरडेविल्य ने उन्हें 16 करोड़ रुपये में खरीदा था। 2018 से पहले 2017 में भी स्टोक्स ही सबसे महंगे रहे थे। उन्हें 2017 में राइजिंग पुणे सुपरजायंट्स ने 14.5 करोड़ रुपये में साइन किया था। 2019 में जयदेव उनादकट और वरुण चक्रवर्ती सबसे महंगे रहे थे, जबकि 2021 में क्रिस मॉरिस को राजस्थान ने 16.25 करोड़ रुपये में साइन किया था। 2020 सीजन में पैट कमिंस और 2023 में सैम करन सबसे महंगे खिलाड़ी रहे थे।

आईपीएल 2024 की मिनी नीलामी में कमिंस ने फिर से जलवा बिखेरा और 20.50 करोड़ रुपये में बिके। हालांकि, उनके रिकॉर्ड को कुछ ही देर बाद उसी नीलामी में उनके हमवतन मिचेल स्टार्क ने तोड़ा था और उन्हें 24.75 करोड़ रुपये में कोलकाता ने अपने नाम किया था। स्टार्क आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे। हालांकि, उनके रिकॉर्ड को इस साल मेगा ऑक्शन में पंत और श्रेयस अय्यर ने तोड़ दिया। श्रेयस को पंजाब किंग्स ने 26.75 करोड़ रुपये में साइन किया है।

Leave a Reply

Next Post

हाथी के बाद बाघ का आतंक: एमपी-सीजी बॉर्डर पर बाघिन की एंट्री, ग्रामीणों में मचा हड़कंप; हाई अलर्ट पर वन विभाग

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर कबीरधाम 25 नवंबर 2024। एमपी-सीजी बॉर्डर पर हाथी के बाद अब बाघिन की एंट्री हो गई है। इस क्षेत्र में सीजी के कबीरधाम व एमपी के डिंडौरी, बालाघाट व मंडला जिला आता है। क्षेत्र में हाथी व बाघिन की एंट्री हुई है। ये कभी सीजी के कबीरधाम […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप