भोजपुरी अभिनेत्री पूनम दुबे ने गोवा में रचाई शादी, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मनोज तिवारी और रवि किशन ने दिया आशीर्वाद

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /रंजन सिन्हा

मुंंबई 22 अप्रैल 2025। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की जानी-मानी अभिनेत्री पूनम दुबे ने हाल ही में शादी के बंधन में बंधकर अपने जीवन की नई पारी की शुरुआत की है। यह भव्य समारोह 18 अप्रैल 2025 को गोवा के प्रसिद्ध ला कबाना रिसॉर्ट में आयोजित हुआ, जहां भोजपुरी सिनेमा और राजनीति जगत की कई हस्तियाँ शामिल हुईं। वहीं, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें फोन कर आशीर्वाद और बधाई दी। इस खास मौके पर भोजपुरी के दो सुपरस्टार और मौजूदा सांसद – मनोज तिवारी और रवि किशन – विशेष रूप से आशीर्वाद देने के लिए गोवा पहुंचे। उनके अलावा सुपर स्टार यश मिश्रा, अभिनेत्री शुभी शर्मा, विकास सिंह वीरपन समेत कई फिल्मी सितारों और पूनम के करीबी दोस्तों ने शादी समारोह में शिरकत की और नवविवाहित जोड़े को शुभकामनाएं दीं। पूनम दुबे ने गौरव जैन नामक व्यक्ति से विवाह किया है। हालांकि गौरव के बारे में सार्वजनिक रूप से ज्यादा जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन दोनों की जोड़ी को काफी सराहा जा रहा है। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में थे, जिसके बाद 18 अप्रैल को वैवाहिक बंधन में बंध गये । समारोह की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं, जिसमें पूनम पारंपरिक परिधान में बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं।

पूनम दुबे प्रयागराज, उत्तर प्रदेश से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने 2014 में भोजपुरी फिल्म “जो जीता वही सिकंदर” से अपने करियर की शुरुआत की थी। इस फिल्म में उन्होंने खेसारीलाल यादव के साथ स्क्रीन शेयर किया था। पूनम भोजपुरी सिनेमा की एक लोकप्रिय अभिनेत्री हैं और उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है, जैसे “हम हैं जोड़ी नंबर 1”, “रंगदारी टैक्स”, और “जो जीता वही सिकंदर” प्रमुख फ़िल्में हैं, जिसमें उन्होंने अपनी अदाकारी का लोहा मनवाया।

अपने अभिनय, खूबसूरती और फिटनेस के लिए मशहूर पूनम ने अब तक कई हिट फिल्मों में काम किया है और भोजपुरी दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। शादी के बाद उनके करियर को लेकर चर्चा तेज हो गई है कि क्या वह फिल्मों से दूरी बनाएंगी या फिर पहले जैसी सक्रिय रहेंगी।फिलहाल, पूनम और गौरव को उनके नए जीवन की शुरुआत के लिए फैंस और फिल्मी सितारे ढेर सारी शुभकामनाएं दे रहे हैं।

Leave a Reply

Next Post

विख्यात ऑस्ट्रेलियाई प्राकृतिक चिकित्सक और अंतर्राष्ट्रीय लेखिका बारबरा ओ'नील मई में पहली बार भारत आएंगी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर /(अनिल बेदाग) मुंबई 22 अप्रैल 2025। प्रसिद्ध ऑस्ट्रेलियाई प्राकृतिक चिकित्सक, शिक्षिका, अंतर्राष्ट्रीय लेखिका और वक्ता बारबरा ओ’नील मई के महीने में पहली बार भारत आने वाली हैं। गतिशील और विश्व स्तर पर प्रसिद्ध स्वास्थ्य आइकन नई दिल्ली और मुंबई में परिवर्तनकारी स्वास्थ्य वार्ता की एक श्रृंखला देने […]

You May Like

अवॉर्ड नहीं, जिम्मेदारी है-ऐश्वर्य ठाकरे....|....'सेक्स के लिए राजी नहीं थी मां, इसलिए बेटे को मार डाला'... आरोपी बोला- तड़पाने के लिए उंगलियां काटीं और फिर....|....झारखंड में अफवाह बनी जानलेवा: बच्चा चोरी के संदेह में हिंसक हुई भीड़, विक्षिप्त महिला की हत्याकर ली जान....|....कानून-व्यवस्था और भ्रष्टाचार को लेकर विधानसभा में विपक्ष का हंगामा, BJP विधायकों ने की नारेबाजी....|....गृहमंत्री विजय का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले-भूपेश सरकार में सात बार चाइना गई थी ड्रग सप्लायर नव्या मलिक....|....'कोविड टीकाकरण से हुई मौत के बाद मुआवजे के लिए नीति बनाए केंद्र', सुप्रीम कोर्ट ने मांगा जवाब....|....बंगाल में परिवर्तन यात्रा: भाजपा समर्थकों की भीड़ उमड़ी, विपक्षी दल का दावा- चुनाव के बाद होगा सत्ता परिवर्तन....|....सात की मौत: 60 फीट गहरे बेसमेंट से दबे मजदूर, समय पर मिलती सूचना तो बच जाती कई की जान; दीवार ढहने से हादसा....|....रायसेन किले से ‘ईरान जिंदाबाद’ के लगाए नारे, रील भी बनाई; अब पुलिस ने जुलूस निकालकर चार को कोर्ट पहुंचाया....|....राहुल गांधी बोले- कर दिया काम यूथ कांग्रेस वालों ने; भाजपा ने बयान को बताया शर्मनाक