कनाडा में तिरंगे को पैरों से रौंदा..दशहरे पर खालिस्तानियों ने पीएम मोदी के पुतले को जलाने का किया ऐलान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2023। कनाडा में खालिस्तान समर्थकों द्वारा हर रोज कोई ना कोई हंगामा करने की खबर सामने आ ही जाती है। इस बार कनाडा के वैंकूवर में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय दूतावास को एक बार फिर घेर कर आपना रोष प्रदर्शन किया। आपको बता दें की बीते रविवार को खालिस्तान समर्थकों ने कनाडा के शहर वैंकूवर में कार रैली करने की घोषणा की थी। लेकिन इस रैली में कम गाड़ियां होने की वजह से प्रदर्शन फ्लॉप हो गया। जिसकी वजह से खालिस्तानी समर्थक बौखला गए और भारतीय दूतावास के सामने अपना रोष प्रदर्शन करने लगे।

इतना ही नही खुद भारत देश के होने के बावजूद उन्होंने तिरंगे को सड़क पर बिछा कर पैरों से रौंदा और उसका अपमान किया। साथ ही खालिस्तान समर्थकों ने मंगलवार को दशहरे के दिन को मनाने का ऐलान करते हुए कहा कि, इस बार दशहरे के दिन रावण का नहीं बल्की भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले को जलाने वाले हैं। उस वक्त उन्होंने PM मोदी के कटआउट को बेड़ियां पहना कर सड़क पर जलूस भी निकाला। बता दे खालिस्तानी समर्थकों ने एक पोस्टर को रिलीज करते हुए भारी मात्रा में लोगों को दशहरे के दिन वाहां पहुंचने के लिए कहा है। 

खालिस्तानी समर्थकों का कहना है कि हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के पीछे भारत का हाथ है। जिसके चलते ना सिर्फ भारत-कनाडा के बीच राजनीतिक दूरियां पैदा हुई हैं, बल्की कनाडा में रहने वाले भारतियों और भारत में कनाडा जाने के लिए तैयार लोंगों को भी परेशानी उठानी पड़ रही है। गौरतलब है कि इस घटना के दौरान कनाडा के पुलिस कर्मचारी भी वहीं मौजुद थे, लेकिन उन्होंने इस मामले में कुछ नहीं किया। 

Leave a Reply

Next Post

'2024 में बीजेपी को सत्ता से बाहर करना देशभक्ति का सबसे बड़ा कार्य होगा': अरविंद केजरीवाल

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर नई दिल्ली 23 अक्टूबर 2023। भाजपा पर तीखा हमला करते हुए दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने रविवार को कहा कि पार्टी को अगले साल केंद्र की सत्ता से बाहर करना “देशभक्ति का सबसे बड़ा कार्य” होगा जो […]

You May Like

AGRA में फेवीक्विक गैंग का आतंक खत्म! 5 राज्यों में की करोड़ों की ठगी, 153 ATM कार्ड के साथ 3 शातिर दबोचे....|....बंगाल में राष्ट्रपति का अपमान पर पीएम मोदी ने ममता सरकार को घेरा, बोले- शर्मनाक है यह व्यवहार!....|....यूपी में मां ने बेटे को सीने से लगाकर लगाई आग, डेढ़ साल के मासूम की जलकर मौत, खौफनाक मंजर देख कांपा लोगों का कलेजा; चौंका देगी वजह....|....ग्रामीण विकास में सरपंचों की है महत्वपूर्ण भूमिका – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....ईश्वर की अनुपम कृति हैं महिलाएं – अरुण साव....|....साइकिल से विधानसभा पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा पर साधा निशाना....|....नक्सलवाद बनेगा इतिहास!: 108 नक्सली कल करेंगे सरेंडर, अब तक का सबसे बड़ा डंप बरामद; 31 मार्च है डेडलाइन....|....3.95 करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, बीजापुर और दंतेवाड़ा के 67 नक्सली भी शामिल....|....31 वर्षीय मरीज को अदालत से मिली निष्क्रिय इच्छामृत्यु की अनुमति, 12 साल से कोमा में है शख्स....|....सरकार के संरक्षण में दुर्ग के बाद बलरामपुर में अफीम की खेती हो रही