मूर्तिचोरी के पीछे की वास्तविक साजिश हो उजागर – शैलेश नितिन त्रिवेदी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

धर्म से धर्म को लड़ाने के लिये रची जा रही है साजिश?

छत्तीसगढ़ के शांत वातावरण को दूषित करने की किसी को भी इजाजत नहीं

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायपुर/25 अगस्त 2020। पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के बयान पर कांग्रेस संचार प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने कहा है कि जशपुर में और प्रदेश में किसी भी स्थान पर मूर्ति चोरी की कोई घटना प्रकाश में आती है तो छत्तीसगढ़ सरकार उसकी जांच कराएगी और मूर्तिचोरों पर कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इस मामलें में भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह का बयान झूठ और नफरत फैलाने की राजनीति का जीताजागता सबूत है।मूर्ति चोरी की घटना का लाभ उठाकर धर्म से धर्म के बीच वैमनस्यता फैलाने के प्रयासों की कड़ी निंदा करते हुए

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मांग की है कि भ्रम और झूठ का सहारा लेकर धर्म से धर्म को लड़ाने की कोशिश करने के लिए भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह पर मामला दर्ज किया जाए। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा जनहित में लोकहित में किसान हित में और छत्तीसगढ़ हित में लागू की जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं और इन योजनाओं की सफलता से भाजपा बौखला गई है और रमन सिंह का बयान भाजपा की सांप्रदायिकता फैलाने के अपने राष्ट्रीय एजेंडे पर छत्तीसगढ़ में अमल करने का जीताजागता सबूत है। 

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख शैलेश नितिन त्रिवेदी ने मांग की है कि छत्तीसगढ़ सरकार की किसान न्याय योजना, गोधन न्याय योजना और मजदूरों को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं की सफलता से चिढ़कर भाजपा ने नफरत फैलाने की अपनी नीति पर काम करना शुरू कर दिया है। छत्तीसगढ़ शांत प्रदेश है। छत्तीसगढ़ के वातावरण को दूषित करने और वैमनस्यता फैलाने की अनुमति किसी को भी नहीं दी जानी चाहिए।

Leave a Reply

Next Post

15 साल की कोको गॉफ ने दुनिया की नंबर-4 खिलाड़ी नाओमी ओसाका को 6-3, 6-4 से हराया

शेयर करेअमेरिकन गॉफ और जापान की ओसाका के बीच यह मुकाबला 1 घंटा 7 मिनट तक चला छत्तीसगढ़ रिपोर्टर साल के पहले ग्रैंडस्लैम ऑस्ट्रेलियन ओपन में 5वें दिन शुक्रवार को सबसे बड़ा उलटफेर हुआ। 15 साल की अमेरिकन खिलाड़ी कोको गॉफ ने डिफेंडिंग चैम्पियन जापान की नाओमी ओसाका को बाहर […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप