बिहार: नालंदा में 9 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर; परिजनों का आरोप- जहरीली शराब पीने से गई जान

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

पटना 15 जनवरी 2022। बिहार की नीतीश सरकार ने राज्य में शराब के सेवन, उत्पादन और बिक्री पर रोक लगाई हुई है। इसके बावजूद राज्य में शराब तस्करी, पीने के मामले रोजाना सामने आते रहते हैं। इतना ही नहीं कई बार जहरीली शराब पीने से लोगों की मौत हो चुकी है। फिर भी लोग सुधर नहीं रहे हैं। ताजा मामला नालंदा का है जहां पांच लोग शराब की वजह से काल के गाल में समा गए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

दरअसल, नालंदा जिले के सोहसराय थाना इलाके के छोटी पहाड़ी और पहाड़ तल्ली मोहल्ला में संदेहास्पद स्थिति में एक साथ 9 लोगों की मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर हालत में निजी क्लीनिक में इलाजरत हैं। सभी मृतकों के परिजन शराब पीने के बाद तबीयत बिगड़ने से मौत की बात बता रहे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। थानाध्यक्ष सुरेश प्रसाद के बाद सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंच कर परिजन से जानकारी ले रहे हैं। हालांकि अभी तक जहरीली शराब पीने से मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मगर स्थानीय लोग भी आस-पास के इलाके में चुलाई शराब बनाने की बात बता रहे हैं। वहीं मानपुर थाना इलाके के हरगावा गांव में भी दो लोगों के शराब पीने की मौत की चर्चा है।

दिसंबर में तीन लोगों की हुई थी मौत

इससे पहले समस्तीपुर के हथौड़ी थाना क्षेत्र के बल्लीपुर गांव में 7 दिसंबर को तीन लोगों की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई थी। कुछ बीमार लोग छुपकर इलाज करवा रहे थे। सभी ने गांव में ही एक शादी समारोह में शराब पी थी। मरने वाले तीनों मजदूर वर्ग से ताल्लुक रखते थे। पुलिस को इसकी भनक न लगे इसलिए परिजनों ने चोरी-छुपे अंतिम संस्कार कर दिया था।

मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब से 6 की मौत

पिछले साल नवंबर में मुजफ्फरपुर में जहरीली शराब का सेवन करने से 6 लोगों की मौत हो गई थी। मुजफ्फरपुर में कांटी प्रखंड में शराब पीने से आधा दर्जन लोग बीमार हो गए थे जबकि 6 की मौत हो गई थी। वहीं एक व्यक्ति की आंखों की रोशनी चली गई थी। सभी ने पंचायत चुनाव के प्रत्याशी द्वारा बंटवाई गई शराब पी थी।

Leave a Reply

Next Post

पंजाब चुनाव: किसानों के नाम पर बनी पार्टी 6 सीटों पर उद्योगपतियों को देगी टिकट

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर           चंडीगढ़ 15 जनवरी 2022। केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए मजबूर करने वाले कुछ किसान संगठन अब पंजाब के सियासी अखाड़े में नजर आएंगे। सयुंक्त समाज मोर्चा (एसएसएम) नाम के किसान संगठन ने पंजाब चुनाव लड़ने का फैसला किया है। […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप