क्रिसमस के मौके पर रांची के चर्चों में श्रद्धालुओं की भीड़, सीएम हेमंत सोरेन ने दी लोगों को बधाई

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रांची 25 दिसंबर 2023। झारखंड में सोमवार को क्रिसमस के मौके पर लोग शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना करने के लिए चर्च में एकत्रित हुए। ये सभी एकसाथ कैरोल गाए और क्रिसमस की बधाई भी दी। रविवार की आधी रात को राजधानी रांची में हजारों की संख्या में लोग विशेष प्रार्थना के लिए चर्च में इकट्ठा हुए। इस दौरान चर्चों को कैरोल, लाइट और विभिन्न कलाकृतियों से सजाया गया।मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने लोगों को क्रिसमस की बधाई दी। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर कहा, ‘मेरी कामना है कि प्रेम, सद्भाव, प्रसन्नता और उत्साह का यह पवित्र त्योहार हर किसी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लाए।’

चर्च के पादरियों ने झारखंड के भविष्य की कामना 
रांची के आर्चविशप फेलिक्स टोप्पो की उपस्थिति में सेंट मैरीज कैथेड्रल में क्रिसमस गैदरिंग का आयोजन किया गया। इस मौके पर टोप्पो ने सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा, ‘क्रिसमस एक बड़ा त्योहार है। भगवान ने हमें इस दुनिया में भेजा है ताकि हम उनकी आज्ञाओं का पालन करते हुए सच्चाई के रास्तों पर चलकर दूसरों की सेवा करते रहें।’ अपने संदेश में उन्होंने कहा कि लोगों को अहंकार दूर रखकर यह याद रखना चाहिए कि हम सभी एक ही ईश्वर की संतान है। 

उन्होंने कहा, ‘हम सब यहां भाई-बहन है। हमें सद्भाव और भाईचारे के साथ रहना चाहिए। हमें हमेशा एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए और सभी को एक समझना चाहिए।’ विभिन्न चर्चों ते पादरियों ने अपने श्रद्धालुओं के साथ झारखंड के भविष्य के लिए प्रार्थना की। राज्य के विभिन्न शहरों में छोटे बच्चों ने नागपुरी क्रिसमस गीतों का आनंद उठाया। 

Leave a Reply

Next Post

पहले टेस्ट के लिए भारत लगा रहा एड़ी-चोटी का जोर; दक्षिण अफ्रीका में 31 साल से सीरीज जीतने का इंतजार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 25 दिसंबर 2023। विश्व कप के निराशाजनक फाइनल को एक महीना बीत चुका है और इसकी टीस अब तक कायम है, लेकिन रोहित शर्मा और विराट कोहली ने रविवार को यहां टेस्ट सीरीज के अभ्यास के दौरान बिना बातचीत किए पसीना बहाया क्योंकि वे […]

You May Like

जगदलपुर में सुधरेगी यातायात व्यवस्था:जिला प्रशासन के साथ व्यापारी संघ की हुई बैठक....|....अवैध शराब कारोबार पर आबकारी विभाग का बड़ा एक्शन....|....आबूधाबी से इंदौर आई फ्लाइट में पहली बार सोने की तस्करी....|....महाकाल की भस्म आरती का रहस्य, अब श्मशान की राख नहीं....|....प्रज्ञानंद सेंट लुइस रैपिड-ब्लिट्ज प्रतियोगिता में शीर्ष पर....|....छत्तीसगढ़ में फिर मेहरबान होगा मानसून, अगले 72 घंटे भारी बारिश और वज्रपात का अलर्ट....|....खनिज विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, अवैध परिवहन करने वाले 12 वाहन जब्त....|....बिजली बिल हाफ योजना से 400 यूनिट छूट बंद, बिजली दर में वृद्धि, स्मार्ट मीटर से लूट के लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार....|....असंवेदनशील भाजपा सरकार मजदूरों के शवों को नहीं ला पाई, भाजपाई बेशर्मी से बचाव कर रहे - कांग्रेस....|....खेल-खेल में पर्सनल केयर की दुनिया से रूबरू होंगे बच्चे