अब भोजपुरी फिल्मों में अपना जलवा बिखेरेंगी सपना चौधरी, निरहुआ संग करेंगी आइटम डांस

शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर          

डांसिग सेंसेशन सपना चौधरी (Sapna Chaoudhary) ने अपने डांस से न केवल हरियाणा में बल्कि पूरे उत्तर भारत में जबरदस्त पहचान हासिल की है। अब वह भोजपुरी फिल्मों में भी तहलका मचाने आ रही हैं।

जी हां, डांसिंग क्वीन सपना चौधरी को लेकर अभी तक चर्चा गर्म थी कि वह किसी भोजपुरी सुपरस्टार के साथ नजर आएंगी। अब यह बात साफ हो चुकी है कि सपना चौधरी भोजपुरी फिल्म में एक्टर दिनेश लाल यादव उर्फ निरहुआ (Dinesh Lal Yadav Nirahua) के साथ डांस करके फैंस का दिल जीतेंगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की जोड़ी भोजपुरी फिल्म ‘मजनू’ (Majnu) में नजर आने वाली है। यह एक बड़े बजट की फिल्म होगी, जिसे सुशील वर्मा (Sushil Verma) बना रहे हैं। वहीं ब्रजेश मौर्या (Brajesh Mourya) इस फिल्म को डायरेक्ट करेंगे, जिन्होंने बताया कि जल्द ही ‘मजनू’ की शूटिंग भी शुरू होने वाली है।

बताया जा रहा है कि इस भोजपुरी फिल्म में दोनों एक डांस नंबर में साथ दिखाई देंगे। दोनों पहली बार स्क्रीन शेयर करने वाले हैं, इस वजह से फैंस के बीच इन्हें पर्दे पर देखने का खासा इंतजार है। हालांकि, इससे पहले वह कई बार खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav), रवि किशन (Ravi Kishan) और मनोज तिवारी (Manoj Tiwari) के साथ स्टेज शेयर कर चुकी हैं। वहीं बॉलीवुड में भी उन्हें ‘वीरे की वेडिंग’ (Veere Ki Wedding), ‘नानू की जानू’ (Nanu Ki Janu) जैसी कई फिल्मों में देखा जा चुका है।

अब देखना होगा कि भोजपुरी फिल्म में एक्टर निरहुआ के साथ उनकी जोड़ी पर्दे पर कितना कमाल करती है। फिलहाल तो सपना अपनी अपकमिंग क्राइम सीरियल ‘मौका-ए-वारदात’ (Mauka-e-Vardaat) को लेकर सुर्खियों में बनी हुई है जो आने वाले 9 तारीख से एंड टीवी (&Tv) पर प्रसारित होने वाला है।

Leave a Reply

Next Post

द्वितीय संतान बालिका के जन्म पर कौशल्या मातृत्व योजना अंतर्गत महिलाओं को 5,000 की एकमुश्त सहायता राशि देने का स्वागत - फूलोदेवी नेताम

शेयर करेराज्य सरकार ने हर वर्ग का ध्यान रखा गया छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 01 मार्च 2020। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के बजट का स्वागत करते हुए राज्यसभा सांसद एवं प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष फूलोदेवी नेताम ने कहा कि सर्वे भवन्तु सुखिनः का बजट है। राज्य सरकार ने हर वर्ग का ध्यान […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप