महाराष्ट्र : पुल से गिरी कार, बीजेपी विधायक के बेटे समेत 7 मेडिकल छात्रों की मौत, दवेली से जा रहे थे वर्धा

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

वर्धा 25 जनवरी 2022। महाराष्ट्र में एक कार पुल से नीचे गिरकर हादसे का शिकार हो गई, जिसमें सात मेडिकल छात्रों की मौत हो गई. यह हादसा वर्धा के सेलसुरा के पास हुआ है. कार में सवार सात मेडिकल छात्रों की इस हादसे में मौत हुई है. सावंगी के मेडिकल कॉलेज के ये छात्र देवली से वर्धा जा रहे थे। ये सभी छात्र जाइलो कार में सवार थे. कार तेज रफ्तार से रेलिंग से टकरा कर गई, जिसके बाद वह पुल से नीचे गिर गई. ये छात्र एक का जन्मदिन मनाकर लौट रहे थे. इस मामले में ड्रंक एंड ड्राइव का शक है. हादसे में एक विधायक के बेटे की भी मौत हो गई है. हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय लोग और प्रशासन टीम मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त हुई कार से शवों को बाहर निकाला। वर्धा के एसपी प्रशांत होल्कर के हवाले से लिखा है, ‘बीती रात करीब साढ़े 11 बजे सेलसुरा के पास एक पुल से कार गिरने से भाजपा विधायक विजय रहांगदाले के बेटे आविष्कार रहांगदाले समेत 7 छात्रों की मौत हो गई. ये सभी छात्र वर्धा जा रहे थे।  हादसे में मरने वाले छात्रों में अविष्कार रहांगडाले (भाजपा विधायक का बेटा), नीरज चौहान, नीतीश सिंह, विवेक नंदन, प्रत्युष सिंह, शुभम जाय और पवन शक्ति शामिल हैं।

जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये
पीएम मोदी ने महाराष्ट्र के सेलसुरा के पास दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने इसकी जानकारी दी है।

Leave a Reply

Next Post

'बाबा में हमदर्दी होती तो...' : ओवैसी ने की योगी के मुख्यमंत्री से पूर्व मुख्यमंत्री बनने की 'भविष्यवाणी'

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 25 जनवरी 2022। अगले महीने शुरू होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले सियासी बयानबाजी का दौर तेज हो चला है. विपक्षी दलों के नेताओं ने यूपी सरकार और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ पर हमले तेज कर दिए हैं. वहीं सत्ताधारी BJP […]

You May Like

शिवा शर्मा हत्याकांड में मॉडल श्रद्धा दुबे नागपुर से गिरफ्तार....|....दुर्ग पुलिस का हाई-टेक कदम....|....इलाज के बहाने पिलाई नशीली दवा....|....छह महीने की बच्ची को दो बार फर्श पर पटका, हालत गंभीर....|....रणथम्भौर का टाइगर 'जय' अब भी जंगल का राजा....|....मध्यप्रदेश के 13 पदों पर आईएएस अवार्ड के लिए दिल्ली में हुई डीपीसी....|....किताबों में देरी से निपटने के लिए ई कंटेंट तैयार....|....विंटर एक्शन प्लान से धुलेगा प्रदूषण!....|....काबू में आया धनराज: लगे तीन इंजेक्शन, हथिनी को देखने के बाद बिदक गया था....|....बढ़ता प्रदूषण भी आपकी हड्डियों को कर रहा है कमजोर