राज्यसभा सांसद अरुण सिंह और केवीआईसी अध्यक्ष मनोज कुमार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरूआत की

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग)

मुंबई /नई दिल्ली 11 अगस्त 2024। राज्यसभा सांसद अरुण सिंह के साथ खादी और ग्रामोद्योग आयोग (केवीआईसी), सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यम मंत्रालय (एमएसएमई), भारत सरकार के अध्यक्ष मनोज कुमार ने नई दिल्ली के कनॉट प्लेस के बाबा खड़क सिंह मार्ग स्थित खादी ग्रामशिल्पा लाउंज में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर राष्ट्रीय ध्वजों, चरखों और वस्त्रों के स्पेशल बिक्री केंद्र का भी शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम में बोलते हुए राज्यसभा सांसद श्री अरुण सिंह ने देशवासियों से अपील की कि हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी लोग अपने घरों पर खादी के बने राष्ट्रीय ध्वजों को फहराये ताकि केवीआईसी से जुड़े कारीगरों को रोजगार के अवसर उपलब्ध हों। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केवीआईसी ग्रामीण भारत के उत्थान के लिए लगातार प्रयासरत है। इसी का परिणाम है कि स्वतंत्र भारत के इतिहास में पहली बार वित्त वर्ष 2023-24 में केवीआईसी के उत्पादों की बिक्री 1 लाख 55 हजार करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर गई है। अध्यक्ष केवीआईसी श्री मनोज कुमार ने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा कि आजादी के अमृतकाल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की विरासत खादी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ब्रांड शक्ति से केवीआईसी ने नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को भारतवर्ष के घर-घर तक पहुंचाने के लिए केवीआईसी पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा, हर घर खादी’ अभियान चला रहा है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में नये भारत की नयी खादी ‘विकसित भारत की गारंटी’ बन गई है।’

हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत करते हुए अध्यक्ष केवीआईसी मनोज कुमार ने कहा कि पूज्य बापू की विरासत खादी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और एमएसएमई मंत्रालय के मार्गदर्शन में खादी क्रांति के माध्यम से विकसित भारत अभियान को गांव-गांव में नयी शक्ति दे रही है। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के पहले ऐसे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने खादी को बढ़ावा देने के लिए देश-विदेश के हर मंच से आह्वान किया। उन्होंने जब-जब मन की बात में लोगों से खादी खरीदने की अपील की, खादी की बिक्री में ऐतिहासिक वृद्धि दर्ज हुई। हालही में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात के 112वें संस्करण में देशवासियों से स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा यात्रा अभियान से जुड़ने के साथ-साथ खादी के वस्त्र खरीदने की अपील की है। अपनी अपील में उन्होंने कहा, ”आपके पास भांति-भांति के वस्त्र होंगे और आपने अबतक अगर खादी के वस्त्र नहीं खरीदे तो इस साल से शुरू कर दें। अगस्त का महीना आ ही गया है। ये आजादी मिलने का महीना है। क्रांति का महीना है। इससे बढ़िया अवसर और क्या होगा, खादी खरीदने के लिए।

अध्यक्ष केवीआसी ने कहा कि प्रधानमंत्री की अपील खादी कारीगरों के लिए संजीवनी है, क्योंकि उनकी ब्रांडशक्ति से पिछले 10 वर्षों में खादी और ग्रामोद्योग उत्पादों की बिक्री में पांच गुना और उत्पादन में चार गुना वृद्धि हुई है। पहली बार इस क्षेत्र में 10.17 लाख नए रोजगार सृजित हुए हैं। उन्होंने बताया कि वित्त वर्ष 2023-24 में प्रधानमंत्री की अपील से हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत 7.25 करोड़ रुपये के खादी के राष्ट्रीय ध्वजों की बिक्री हुई थी। अध्यक्ष केवीआईसी ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के अनुसार ‘विकसित और आत्मनिर्भर भारत’ निर्माण के लिए गांव-गांव तक ‘खादी ग्राम स्वराज अभियान’ को सशक्त करने लिए केवीआईसी देशभर में कुटीर उद्योगों को बढ़ावा दे रहा है। हर घर तिरंगा अभियान के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज बनानेवाले खादी के कारीगरों को अतिरिक्त आय की प्राप्ति हो रही है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले 10 वर्षों में ‘नये भारत की नयी खादी’ ने ‘आत्मनिर्भर भारत अभियान’ को नयी दिशा दी है। खादी का उत्पादन और बिक्री बढ़ने से ग्रामीण भारत के कारीगर आर्थिक रूप से समृद्ध हुए हैं। उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘वोकल फॉर लोकल’ और ‘मेक इन इंडिया’ मंत्र ने खादी को युवाओं के बीच लोकप्रिय बनाया है। 

केवीआईसी के कनॉट प्लेस स्थित खादी ग्रामशिल्पा लाउंज में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 9 से 15 अगस्त तक राष्ट्रीय ध्वजों सर पर बीआईएस, नॉन बीआईएस झंडों के साथ ही खादी के कुर्ते, छोटे बड़े चरखे बिक्री के लिए रखे गये हैं। 

Leave a Reply

Next Post

सिचुएशनल कॉमेडी फिल्म "पड़ गए पंगे" का फर्स्ट पोस्टर आउट, समर्पण सिंह का जबर्दस्त डेब्यू

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर / (अनिल बेदाग) मुंबई 11 अगस्त 2024। बॉलीवुड में इन दिनों एक बार फिर गोलमाल, भागमभाग जैसी सिचुएशनल कॉमेडी फिल्मों का दौर है ऐसे में एक और हास्य प्रधान फ़िल्म “पड़ गए पंगे” जल्द आने वाली है। समर्पण सिंह, राजेश शर्मा, राजपाल यादव , राजेश यादव और […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप