कहां है सुशासन, अपने सरकार के कामकाज से भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही नाखुश

शेयर करे

सुशासन तिहार में तो जनता से आवेदन लेकर सिर्फ निरस्त किया जा

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 28 मई 2025। पूर्व गृहमंत्री ननकी राम कंवर के बयान पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि कहां है सुशासन जो सरकार सुशासन तिहार मना रहीं जब भाजपा के नेता और कार्यकर्ता ही अपने सरकार के कामकाज से नाखुश हैं। सुशासन तिहार में तो आम जनता से सिर्फ आवेदन लिया जा रहा है अधिकांश आवेदनो को निराकरण के बजाय निरस्त कर दिया जा रहा हैं। आवेदनो का बंडल बनाकर सचिव स्तर पर भेजकर इतिश्री कर लिया जा रहा हैं। सुशासन तिहार में कई जगह जनता जब अपने आवेदनों की स्थिति के बारे में अधिकारियों से जानकारी मांगी तो अधिकारी उन्हें पावती दिखाने को कहे जब जनता ने कहा कि आवेदन लेते समय पावती दिए नहीं हो तो दिखाएं कहां से? इस पर अधिकारी गोल-गोल जवाब देने लगे। जनता आक्रोशित हुई तो कई जगह अधिकारी भागते हुए नजर आए। सुशासन तिहार में समस्या समाधान के नाम से आम जनता को धोखा दिया जा रहा।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा सरकार के सुशासन तिहार पर भाजपा के बड़े नेता ही सवाल खड़ा कर रहे हैं, पूर्व गृह मंत्री ननकी राम कंवर ने तो यहां तक कह दिया की प्रदेश में सरकार नाम की चीज नहीं है भाजपा के नेता और कार्यकर्ता भी नाखुश है अनियंत्रित भ्रष्टाचार पर सवाल खड़े कर रहे हैं बिना लेनदेन के किसी भी विभाग में काम नहीं होने का आरोप लगा रहे हैं। सांसद बृजमोहन अग्रवाल सरकार के कामकाज को लेकर 6 से अधिक पत्र लिख चुके हैं। पूरे प्रदेश में प्रशासनिक अराजकता चरम सीमा पर है। भ्रष्टाचार के मामले में जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले भाजपा की सरकार में भ्रष्टाचार शिष्टाचार बन गया है। बिना लेनदेन का कोई काम नहीं हो रहा है।

प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि सुशासन त्योहार पर मिले आवेदनों सुशासन तिहार के पहले दूसरे चरण में आम जनता की समस्याओं से संबंधित लगभग 40 लाख आवेदन आए थे। इसके पहले मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में 75000 से अधिक आवेदन आया था, जिसका आज तक निराकरण नहीं हुआ है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री साय ने ढाबे पर खाया खाना, लोगों से किया संवाद; सामने आई वजह

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   रायपुर 28 मई 2025। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रायगढ़ से लौटते समय बलौदा बाजार जिले के सिमगा के पास एक ढाबे में अचानक रुककर भोजन किया और आमजनों से आत्मीय मुलाकात की। खराब मौसम के चलते हेलीकॉप्टर उड़ान संभव न होने पर उन्होंने सड़क मार्ग […]

You May Like

पति ने मांगा तलाक, पत्नी ने की 2-करोड़ की डिमांड....|....छ्त्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर पर गांजा तस्करी....|....सिविल सर्जन 1 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार....|....छत्तीसगढ़ के भांचा श्रीराम की आस्था के सम्मान में बिलासपुर में निकलेगी 3 दिवसीय 'श्रीराम श्रद्धा यात्रा'....|....छत्तीसगढ़ में अगले पांच दिन सक्रिय रहेगा मानसून....|....नीट को लेकर छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान....|....वाटर कैनन भी हम पर, आंसू गैस भी हम पर, पत्थर और डंडे से प्रहार भी हम पर और एफआईआर भी हम पर, शर्म करो सरकार - दीपक बैज....|....हिंदी विश्वविद्यालय में लोकमान्य तिलक एवं चंद्रशेखर आज़ाद को किया अभिवादन....|....TPS Music पर रोमांस की नई बहार, तिवारी सरकार के गीतों की होगी लगातार बारिश....|....कारोबारियों के नाम कैशफ्री का फेस्टिव गिफ्ट