रुपयों का थैला हाथ से छिनकर फरार हुए बदमाश, बैंक से 70 हजार निकालकर लाया था शख्स

admin
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रायगढ़ 06 नवंबर 2025। जिले में एक शख्स लूट का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि वह बैंक से 70 हजार रुपये निकालकर घर जा रहा है। इस बीच रास्ते में बाइक सवार दो बदमाशों ने उसके साथ लूटपाट की। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, ग्राम मुकडेगा के रहने वाले अर्जुन दास महंत 57 साल ने लैलूंगा थाना में रिपोर्ट लिखाते हुए बताया कि वह बाइक से बैंक गया था, जहां अपने खाता से 70 हजार रुपये निकाल कर उसे कपडे के थैला में रखकर वापस अपने गांव लौट रहा था। बाइक सवार मदनलाल भगत और अर्जुन दास महंत जब कोतबा बाईपास के पास पहुंचे ही थे कि पीछे की तरफ से बाइक पर सवार होकर दो अज्ञात युवक आए जिसमें बाइक चला रहा बदमाश हेलमेट पहने था तो दूसरे ने कपड़े से चेहरा ढ़का हुआ था।

पीड़ित ने बताया कि बाइक सवार बदमाशों ने उसके हाथ से थैला को झपटामारकर छिन लिया और कोतबा की और भागने लगे। अचानक घटी इस घटना के बाद आरोपियों का पीछा करने के दौरान बूढ़ीकूटेन के पास थैला एवं कागजात मिले और उसमें रुपये नहीं था। आसपास काफी खोजबीन करने के बावजूद आरोपियों  का पता नहीं चलने पर पीड़ित ने मामले की शिकायत लैलूंगा थाने में की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

Leave a Reply

Next Post

फर्जी पुलिसकर्मी बनकर घर में घुसे शातिर, कही ऐसी बात कि डर गए लोग; लाखों की चोरी कर हुए फरार

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर दुर्ग 06 नवंबर 2025। उतई थाना क्षेत्र में पुलिस कर्मी बनकर लाखों रुपये के चोरी की घटना सामने आई है। दरअसल, आरोपी ने पीड़िता के घर पहुंचकर उसे और उसके परिवार वालों को धमकाया कि उनके घर में ड्रग्स और गांजा छुपाकर रखा गया है। इसके […]

You May Like

छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें....|....अडवार नदी का रपटा डूबा, नदी-नाले उफान पर....|....संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय में शुल्क वृद्धि पर युवा कांग्रेस का आंदोलन....|....पूर्व क्रिकेटर पर 17.52 लाख की धोखाधड़ी का आरोप....|....रोपा लगाने जा रही महिलाओं से भरा ट्रैक्टर पलटा, दो की मौत; छह घायल....|....मानसून की बारिश में हीराकुंड डैम लबालब....|....वर्षा प्रभावितों के लिए उचित मुआवजा की घोषणा करें सरकार- त्रिलोक चंद्र श्रीवास....|....कोल इंडिया के गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड अभियान के तहत एसईसीएल ने बिलासपुर में एक ही दिन में 15 हजार पौधों का वृहद् पौधरोपण