छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : 6447 मतदाताओं ने घर से वोट डालने का किया फैसला

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

रायपुर 02 नवंबर 2023। छत्तीसगढ़ में 80 वर्ष से अधिक उम्र के तथा दिव्यांग (40 प्रतिशत से अधिक) 6447 मतदाताओं ने वोट डालने के लिए भारत निर्वाचन आयोग की सुविधा का लाभ उठाते हुए डाक मतपत्र के माध्यम से घर से ही मतदान करने का फैसला किया है। अधिकारियों ने वीरवार को यह जानकारी दी। छत्तीसगढ़ की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा। पहले चरण में 20 तथा दूसरे चरण में 70 विधानसभा क्षेत्रों में वोट डाले जाएंगे।

अधिकारियों ने बताया कि दोनों चरणों में 1,01,35,561 पुरुष, 1,02,56,846 महिला और 753 तृतीय लिंग समेत कुल 2,03,93,160 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उन्होंने बताया कि कुल मतदाताओं में से 2,457 ऐसे हैं जो 100 वर्ष की आयु पूरी कर चुके हैं तथा देश में पहली बार हुए चुनाव से ही लोकतंत्र के इस त्योहार (चुनाव) के साक्षी रहे हैं जबकि 18-19 आयु वर्ग के 7,29,267 मतदाता ऐसे हैं जो पहली बार मतदान में हिस्सा लेंगे। अधिकारियों ने बताया, ”चुनाव आयोग ने 80 वर्ष से अधिक उम्र या 40 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता वाले मतदाताओं के लिए घर से ही डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान करने की सुविधा शुरू की है।

ऐसे 6447 मतदाताओं ने इस सुविधा का लाभ उठाने का फैसला किया है।” उन्होंने बताया कि राज्य के 90 विधानसभा क्षेत्रों में से रायपुर शहर उत्तर सीट में सबसे अधिक 96 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। राजधानी रायपुर के चार निर्वाचन क्षेत्रों में 275 तृतीय लिंग के मतदाता हैं। अधिकारियों ने बताया कि राज्य के कुल मतदाताओं में से 19,907 सेवा मतदाता हैं तथा प्रवासी भारतीय मतदाताओं की संख्या 17 है। 

Leave a Reply

Next Post

लिजिए प्रशासन ने इस बार कठौतिया को भी बनाया नवीन धान उपार्जन केंद्र

शेयर करे खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 हेतु धान खरीदी के लिए सभी तैयारी पूर्ण एमसीबी (सरगुजा) छत्तीसगढ़ — शासन के निर्देशानुसार खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 में 01 नवम्बर से जिले के सभी धान उपार्जन केन्द्रों में धान खरीदी की जाएगी। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार दुग्गा के मार्गदर्शन में जिला मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर में […]

You May Like

महापुरुषों के जीवन और विचारों से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ेगी नई पीढ़ी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय....|....विधानसभा में अफीम की खेती मुद्दे पर हो रहा हंगामा....|....सऊदी की ईरान को खुली चेतावनी- हमले जारी रहे तो होगा “सबसे बड़ा नुकसान”....|....'बिना किसी भेदभाव के सभी को न्याय मिलेगा...' जनता दर्शन में सीएम योगी ने सुनीं जनसमस्याएं; दिए ये निर्देश....|....मुख्यमंत्री साय ने महतारी वंदन योजना की 25वीं किस्त की जारी, 641 करोड़ रुपये अंतरित....|....छत्तीसगढ़ में बालोद कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, जयस्तंभ चौक सील; पुलिस बल तैनात....|....शक्ति की समृद्धि: आर्थिक आत्मनिर्भरता देगी नारी शक्ति को नई उड़ान, घर से बदलाव की शुरुआत....|....हिंदू युवतियों का धर्मांतरण: संदिग्ध आतंकी से पूछताछ, ये हैं वो सवाल, जिनके अयान जावेद ने नहीं दिए जवाब....|....अमरोहा: मटर प्लांट में अमोनिया गैस का रिसाव, छह महिलाओं कर्मियों की हालत बिगड़ी, अन्य में मची भगदड़....|....कोच के तौर पर भी चैंपियन गंभीर: दो आईसीसी ट्रॉफी दिलाने वाले पहले भारतीय कोच बने गौतम, आलोचकों को दिया जवाब