इंफाल से आखिरी 10 कुकी परिवारों को भी किया गया शिफ्ट, घरों से जबरन बेदखल करने का आरोप

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर  

इंफाल 04 सितम्बर 2023। मणिपुर सरकार ने 24 सदस्यों वाले शेष 10 कुकी परिवारों को इंफाल के न्यू लांबुलेन इलाके से स्थानांतरित कर दिया है। ये परिवार दशकों से यहां रह रहे थे। चार महीने पहले मणिपुर में जातीय हिंसा भड़कने के बाद भी ये परिवार यहां बने हुए थे। एक अधिकारी ने कहा, इन परिवारों को शनिवार तड़के इंफाल घाटी के उत्तरी किनारे पर कुकी प्रभुत्व वाले कांगपोकपी जिले में ले जाया गया। यहां उनकी जान को खतरा बताया जा रहा था।उन्होंने कहा कि इन परिवारों को इंफाल से लगभग 25 किमी दूर कांगपोकपी जिले के मोटबुंग तक सुरक्षित निकाला गया। इंफाल के मध्य में कुकी इलाके की सुरक्षा करने वाले स्वयंसेवकों में से एक एस प्रिम वैफेई ने कहा कि इंफाल में रह रहे शेष कुकी परिवारों को उनके घरों से जबरन बेदखल किया गया।

सर्जिकल स्ट्राइक का नेतृत्व करने वाले पूर्व अधिकारी शांति बहाली में करेंगे मदद
वहीं, मणिपुर में शांति स्थापित करने में कर्नल (सेवानिवृत्त) नेक्टर संजेनबम सरकार की मदद करेंगे। म्यांमार में सर्जिकल स्ट्राइक में अहम भूमिका निभाने वाले अधिकारी को सरकार ने इसकी जिम्मेदारी सौंपी है। संजेनबम शौर्य और कीर्ति चक्र से सम्मानित हैं और 21 पैरा (विशेष बल) में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक मणिपुर, सरकार ने 24 अगस्त को कर्नल (सेवानिवृत्त) संजेनबम को पांच साल के लिए मणिपुर पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधीक्षक (लड़ाकू) नियुक्त किया।

मैतेई अधिकारी के नेतृत्व में यूनिट तैनात न करे असम राइफल्स…
कुकी चीफ्स एसोसिएशन ने असम राइफल्स से अनुरोध किया है कि वह शांति और सुरक्षा के हित में मणिपुर के चंदेल जिले के सेहलोन में मैतेई अधिकारी के नेतृत्व में अपनी यूनिट तैनात न करे। इसके लिए महानिदेशक को पत्र लिख है।

Leave a Reply

Next Post

जसप्रीत बुमराह बने पिता; पत्नी संजना ने बेटे को जन्म दिया, फोटो शेयर कर जानकारी दी

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर   नई दिल्ली 04 सितम्बर 2023। भारतीय टीम के स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह पिता बन चुके हैं। उनकी पत्नी संजना गणेशन ने बेटे को जन्म दिया है। संजना और बुमराह पहली बार माता-पिता बने हैं। जसप्रीत बुमराह ने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर कर अपने पिता बनने की […]

You May Like

खरीफ सीजन में किसानों को खाद-बीज की कमी नहीं होने देगी सरकार, कालाबाजारी करने वालों पर सख्त कार्रवाई....|....रैली में घायल 16 पुलिस जवानों से अस्पताल में मिले पुलिस कमिश्नर, उपचार का लिया जायजा....|....राहुल गांधी सहित कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी मोदी सरकार का डर - दीपक बैज....|....हवा के संग बिखरी माधुरिमा तुली की मासूम मुस्कान....|....रॉकिंग स्टार यश की 'टॉक्सिक' का नया रोमांटिक रंग....|....ब्लू ब्लेज़र में कृष्णा गौतम ने बिखेरा क्लासी ग्लैमर....|....आयशा शेट्टी के याशना कलेक्शन ने जीता साड़ी प्रेमियों का दिल....|....छत्तीसगढ़ में निकली एएनएम, स्टाफ नर्स समेत कई पदों पर भर्ती....|....गौधाम योजना निकली हवाहवाई पशुधन सड़कों पर भटक रहे, दुर्घटना हो रहा....|....लगातार तीसरा स्वर्ण जीतने पर टिकीं मीराबाई चानू की निगाहें