बेटियों की पढ़ाई पर हेमंत सरकार का जोर, ₹688 करोड़ लागत वाले अस्पताल की सौगात; कैबिनेट में बड़े फैसले

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

रांची 16 दिसंबर 2023। झारखंड सरकार ने प्रदेश के विकास के लिए बड़े फैसले लिए हैं। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की सरकार ने जमशेदपुर में औद्योगिक टाउनशिप के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। कैबिनेट की बैठक में 500 बिस्तरों वाले अस्पताल के प्रस्ताव पर भी मुहर लगाई गई। शुक्रवार को हुए बड़े फैसलों में पूर्वी सिंहभूम जिले में जमशेदपुर औद्योगिक टाउनशिप का निर्णय सबसे चर्चित रहा। बोकारो जिले में 500 बिस्तरों वाले अस्पताल की स्थापना के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी गई है। अस्पताल के साथ मेडिकल कॉलेज भी बनाया जाएगा।

किशोरियों की शिक्षा पर जोर
युवाओं के साथ-साथ आधी आबादी के लिए भी हेमंत सोरेन सरकार ने बड़े फैसले लिए हैं। अब एक ही परिवार की सभी लड़कियों को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना का लाभ मिलेगा। सरकार के अनुसार, पहले इस योजना के तहत केवल दो बेटियों को ही योजना का लाभ मिलता था। इसका मकसद किशोरियों की शिक्षा को सुविधाजनक बनाना है।

औद्योगिक टाउनशिप 15,725 एकड़ जमीन पर बनेगा
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक के बाद कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने कहा, इस्पात नगरी जमशेदपुर में औद्योगिक टाउनशिप पूर्वी सिंहभूम जिले में 15,725 एकड़ जमीन पर बनेगी। जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (जेएनएसी) के तहत इसका निर्माण कराया जाएगा।

688 करोड़ रुपये की लागत से अस्पताल
वंदना डाडेल ने बताया कि औद्योगिक टाउनशिप के लिए जमशेदपुर औद्योगिक नगर समिति बनाने का प्रस्ताव भी रखा गया है। इसमें छह सदस्य राज्य सरकार से होंगे। 10 सदस्य टाटा स्टील से, जबकि 10 स्थानीय प्रतिनिधि होंगे। कैबिनेट के फैसले के अनुसार, बोकारो में 500 बेड वाला अस्पताल 688 करोड़ रुपये की अनुमानित लागत से बनेगा।

एक ही दिन में 23 बड़े फैसले
सीएम हेमंत सोरेन की कैबिनेट ने शुक्रवार को सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना में संशोधन समेत कुल 23 प्रस्तावों को मंजूरी दी। कैबिनेट सचिव वंदना डाडेल ने बताया कि शाइन नेशनल यूनिवर्सिटी बिल को भी मंजूरी दी गई है। प्रज्ञान नेशनल यूनिवर्सिटी की स्थापना के प्रस्ताव संबंधी बिल को कैबिनेट में रद्द कर दिया गया। बता दें कि झारखंड में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गठबंधन सरकार का नेतृत्व कर रहे हैं। उनकी पार्टी- झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के अलावा सरकार में कांग्रेस-राजद समेत और भी सदस्य शामिल हैं।

Leave a Reply

Next Post

'सुरक्षा बढ़ा लो, वर्ना...': रतन टाटा के लिए आया धमकी भरा फोन, पुलिस ने एमबीए धारक को पकड़ा तो हुआ ये खुलासा

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर मुंबई 16 दिसंबर 2023। मुंबई पुलिस ने एक एमबीए धारक का पता लगाया है, जिसने कथित तौर पर दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा को धमकी देते हुए फोन किया था। पुलिस ने कहा कि जांच के दौरान उन्हें पता चला कि अज्ञात कॉलर को सिजोफ्रेनिया है। मुंबई पुलिस […]

You May Like

जांजगीर-चांपा में घर में फंदे पर लटकी मिली महिला....|....2 लाख रुपए की लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार....|....अस्पताल परिसर में जुआ खेलते 12 जुआरी पकड़े, कार-बाइक समेत लाखों का माल जब्त....|....एक करोड़ के बीमा क्लेम में हेराफेरी....|....छत्तीसगढ़ में अगले सप्ताह तक मानसून रहेगा सक्रिय....|....भारी बरिश के चलते रेल परिचालन प्रभावित....|....सिक्किम की निर्माणाधीन टनल पर लैंडस्लाइड, 10 मजदूरों की मौत....|....पेपर लीक मुद्दे पर राहुल गांधी स्पीकर से मिले....|....लोहिया कॉर्प 23 से निवेशकों के लिए खोलेगी 3,547 करोड़ रुपए का पब्लिक इश्यू....|....23 से खुलेगा इंडो एमआईएम का 3812 करोड़ रुपए का आईपीओ