दुर्ग में भाजपा की परिवर्तन यात्रा: झारखंड के पूर्व सीएम का प्रियंका गांधी पर निशाना, कांग्रेस सरकार पर कसा तंज

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

दुर्ग 22 सितम्बर 2023। बीजेपी प्रदेश की कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए पूरे प्रदेश में परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। यह परिवर्तन यात्रा प्रदेश में घूम-घूम कर सरकार की नाकामियों को आम जनता के सामने जाकर बता रही है। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा आज दुर्ग जिले में पहुंची। बीजेपी की परिवर्तन यात्रा दुर्ग शहर, दुर्ग ग्रामीण और पाटन विधानसभा में आम सभा का आयोजन किया गया। जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास परिवर्तन यात्रा के मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने सभा के माध्यम से भूपेश बघेल की सरकार के खिलाफ जमकर बरसे। 

रघुवर दास ने कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने पांच साल में छत्तीसगढ़ में कोई विशेष काम नहीं किया तो वहीं उन्होंने आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के भिलाई प्रवास और महिला समृद्धि सम्मेलन को लेकर कहा कि उन्हें साजा के बिरनपुर जाना चाहिए। जहां एक युवक की लव जिहादियों ने उसकी पीट-पीटकर हत्या कर दी। आगे कहा कि भिलाई के मलकीत सिंह के घर जाना चाहिए। जिन्होंने हिंदुस्तान जिंदाबाद कहने पर उसकी हत्या कर दी जाती है। प्रदेश में लगातार हत्याओं की घटनाएं हो रही हैं। क्या इसी को विकास कहा जा रहा है।

परिवर्तन यात्रा में पहुंचे रघुवर दास ने राज्य सरकार के ऊपर भी तंज कसते हुऐ कहा कि बघेल बैंक से कांग्रेस के दिल्ली दरबार में सीधे पैसे पहुंचता है। जिसमें इस बैंक में छत्तीसगढ़ का कोल, शराब, रेत और कमीशन खोरी सिंडिकेंड का पैसा जमा है।

Leave a Reply

Next Post

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास परिसर में तीजा पोरा तिहार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुए

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर रायपुर, 22 सितम्बर 2023। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज यहां अपने निवास परिसर में तीजा पोरा तिहार के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम एवं राज्य स्तरीय महिला सम्मेलन में शामिल हुए। बड़ी संख्या में महिलाएं इस त्योहार का उत्सव मनाने मुख्यमंत्री निवास में पहुंची हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री […]

You May Like

'2017 से पहले ठेके पर होती थी नकल'....|....170 साल पुराने खड़े हनुमान मंदिर का बदला ठिकाना....|....AI के युग में शिक्षक बनें विद्यार्थियों के मार्गदर्शक, तकनीक के विवेकपूर्ण उपयोग की दें सीख : राज्यपाल श्री डेका....|....तेज रफ्तार में बिना हेलमेट बाइक चला रहे थे 2 नाबालिग....|....बिलासपुर में अंबेडकर प्रतिमा से कथित छेड़छाड़....|....13 विषयों में पीजी, गणित का डर किया दूर....|....यूएस ओपन हाईलाइट्स: नवारो-टाउनसेंड और नोस्कोवा चौथे राउंड में....|....गिनीज बुक में दर्ज: 100 km दौड़कर गेंद फेंकी....|....ईरान के परमाणु कार्यक्रम पर छाया संकट....|....चिलिमे सुरंग में फंसे लोगों के लिए बचाव अभियान