‘चोरों की मां सबसे ज्यादा शोर मचाती है’, स्वास्थ्य साथी योजना में बढ़े खर्चे पर बोलीं ममता बनर्जी

Chhattisgarh Reporter
शेयर करे

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

कोलकाता 29 नवंबर 2024। पश्चिम बंगाल के आरजी कर अस्पताल में 31 वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ हुई बर्बरता के बाद ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना का सर्वेक्षण सामने आया है। जिसमें दावा किया गया है कि इस योजना के तहत प्रदर्शन के दौरान खर्च बड़ा है। जिसको लेकर सीएम ममता बनर्जी ने भी बयान जारी किया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में महिला डॉक्टर के साथ दुष्कर्म-हत्या के विरोध में हुए प्रदर्शनों के दौरान स्वास्थ्य साथी योजना के तहत खर्च बढ़ा है। जिसके कारण सरकार को काफी बड़ी राषि का नुकसान हुआ है। जिसकी जांच की जा रही है। बात अगर मामले में हुई सर्वेक्षण की करें तो यह बात सामने आई है कि आरजी कर अस्पताल में एक महिला डॉक्टर की मौत के विरोध में जूनियर डॉक्टरों द्वारा किए गए प्रदर्शनों के दौरान, निजी अस्पतालों में ‘स्वास्थ्य साथी’ योजना के तहत इलाज पर राज्य सरकार के खर्च में काफी बढ़ोतरी हुई थी। बता दें कि स्वास्थ्य साथी’ योजना राज्य सरकार का एक स्वास्थ्य बीमा प्रोग्राम है, जो हर परिवार को सालाना 5 लाख रुपये तक की इलाज की सुविधा देता है।

दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश

ममता बनर्जी ने कहा कि यदि कोई दोषी पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा चोरों की मां सबसे ज्यादा शोर मचाती है। जो लोग स्वास्थ्य साथी योजना के पैसे का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं, यह जनता का पैसा है। आपको निर्णय लेना है काम करना है या काम बंद करना है। बिना काम किए पैसे नहीं मिल सकते। सही जांच के बाद सजा दी जाएगी। जल्दबाजी में कोई फैसला नहीं लिया जाएगा। हमें जांच करने दें और फिर उचित कार्रवाई की जाएगी। बता दें कि तरुणेर स्वप्नो’ योजना के तहत कक्षा 10 और 12 के छात्रों को टैबलेट और स्मार्टफोन खरीदने के लिए उनके बैंक खातों में 10,000 रुपये दिए जाने थे।

संसदीय नेता तय करेंगे संसद में पार्टी का रुख-ममता

मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि संसद में तृणमूल कांग्रेस का रुख किसी व्यक्ति द्वारा नहीं, बल्कि संसदीय नेतृत्व द्वारा तय किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पार्टी की अध्यक्ष के रूप में, यदि उनके सांसद उनसे संपर्क करेंगे, तो वह उन्हें सलाह देंगी।ममता बनर्जी ने कोलकाता हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि संसद में पार्टी का रुख कोई व्यक्तिगत मामला नहीं है। मैं लोकसभा और राज्यसभा दोनों में पार्टी की अध्यक्ष हूं। उन्होंने कहा कि लोकसभा में हमारे नेता सुदीप बंद्योपाध्याय हैं और चिप व्हिप के रूप में कल्याण बंद्योपाध्याय हैं। राज्यसभा में डेरेक ओ ब्रायन नेता हैं और उपनेता सागरिका (घोष) हैं। बता दें कि झारखंड के मुख्यमंत्री के रूप में झामुमो नेता हेमंत सोरेन के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के बाद वह रांची से कोलकाता लौट रही थीं।

Leave a Reply

Next Post

उपचुनाव में जीत हासिल करने वाले विधायकों ने ली शपथ, सीएम योगी बोले- ये विकास की जीत है

शेयर करे छत्तीसगढ़ रिपोर्टर लखनऊ 29 नवंबर 2024। यूपी में नौ विधानसभा सीटों पर जीत हासिल करने के वाले नवनिर्वाचित विधायकों को शुक्रवार को विधानसभा में शपथ दिलाई गई। सभी को विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने शपथ दिलाई। इसके बाद भाजपा विधायक पार्टी कार्यालय पर पहुंचेंगे और उन्हें सम्मानित किया […]

You May Like

'कुछ लोग निराशावादी ही हैं, भारत को नीचा दिखाना चाहते हैं', पीएम मोदी ने राहुल गांधी पर बोला हमला....|....दिल्ली होटल अग्निकांड: 21 मौतों के मामले में होटल का रसोइया गिरफ्तार, मालिक के खिलाफ भी केस दर्ज....|....ईद मनाने निकले लेकिन...:सहारा रेगिस्तान में फंस गया ट्रक, 49 लोगों की तड़प-तड़प कर मौत....|....महागठबंधन में दरार! झामुमो ने बदली रणनीति, अब राज्यसभा की दोनों सीटों पर उतारेगी अपने उम्मीदवार....|....इबोला को लेकर छत्तीसगढ़ अलर्ट: स्वास्थ्य मंत्री बोले- क्वारंटाइन किए गए लोगों में नहीं मिले संक्रमण के लक्षण....|....पंजाब में भीषण सड़क हादसा: ट्रॉला और पिकअप में जबरदस्त टक्कर, डेरा ब्यास जा रहे आठ श्रद्धालुओं की मौत....|....35 सेकंड में युवती का कत्ल: ऑफिस में युवक ने किए 30 वार, एकतरफा प्यार और हत्या में परिवार के दावे से नया मोड़....|....'कूटनीति से ही समाधान संभव': यूएन से सम्मानित मेजर अभिलाषा का शांति संदेश, लेबनान के पुनर्निर्माण की बताई जरूरत....|....राष्ट्रीय स्तर पर 3% गिरावट के बीच यूपी का शानदार प्रदर्शन, जीएसटी संग्रह में 13% बढ़ोतरी, देश में नंबर वन....|....सुरक्षा कटौती पर बिहार में रार: पूर्व सीएम राबड़ी देवी ने आवास से सुरक्षाकर्मियों को लौटाया; अपमान का लगाया आरोप