भोजपुरी फिल्म “सोठउरा खइहे सासुजी” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर 24 मई को

शेयर करे

(रंजन सिन्हा)

छत्तीसगढ़ रिपोर्टर

मुंबई 23 मई 2025। भोजपुरी सिनेमा प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। बहुचर्चित और मनोरंजक फिल्म “सोठउरा खइहे सासुजी” का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर इस 24 मई को शाम 6 बजे से किया जाएगा। इसके साथ ही फिल्म को 25 मई रविवार की सुबह 10 बजे दोबारा देखा जा सकता है। यह प्रीमियर भोजपुरी सिनेमा के सबसे लोकप्रिय चैनल “भोजपुरी सिनेमा” पर किया जा रहा है, जिसे लेकर दर्शकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। फिल्म के निर्माता प्रदीप सिंह ने बताया कि यह फिल्म एक सामाजिक और पारिवारिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसमें हास्य और भावना का शानदार मिश्रण देखने को मिलेगा। फिल्म की कहानी दर्शकों को न केवल हँसाएगी बल्कि सामाजिक ताने-बाने पर सोचने के लिए भी मजबूर करेगी। फिल्म का निर्देशन किया है राज किशोर प्रसाद (राजू) ने, जबकि लेखन का कार्य सुरेंद्र मिश्रा और विवेक मिश्रा ने किया है।

फिल्म में भोजपुरी सिनेमा के कई चर्चित चेहरे नजर आएंगे। इसमें गौरव झा, ऋचा दीक्षित, अवधेश मिश्रा, देव सिंह, अनीता रावत, निशा सिंह और रोहित सिंह मटरू जैसे प्रतिभाशाली कलाकारों ने अभिनय किया है। इन कलाकारों की प्रस्तुति फिल्म को और अधिक प्रभावशाली बनाती है। फिल्म को मैडज़ मूवीज़ प्रेजेंट और वर्ल्ड वाइड फ़िल्म प्रोडक्शन के बैनर तले बनाया गया है। फिल्म का संगीत भी इसकी एक खास विशेषता है। संगीतकार ओम झा के निर्देशन में तैयार किए गए गीतों को प्यारेलाल यादव, सुरेंद्र मिश्रा, धरम हिंदुस्तानी और राकेश निराला ने लिखा है। छायांकन समीर जहाँगीर ने किया है और फिल्म का संपादन गुर्जंट सिंह ने किया है। वहीं नृत्य निर्देशन कानू मुखर्जी द्वारा किया गया है, जो गीतों को और भी मनोरंजक बनाते हैं।

फिल्म की अन्य तकनीकी टीम में रणधीर एन. दास (कला), विद्या-विष्णु (वेशभूषा), उमेश मिश्रा (ट्रेलर), धरम सोनी (पार्श्व संगीत), रत्नेश सिन्हा (मुख्य सहायक निर्देशक), सिद्धार्थ मिश्रा (लाइन प्रोड्यूसर), कमल यादव व राजू रेड्डी (कार्यकारी निर्माता), रंजन सिन्हा (पीआरओ), खालिद रहमान (स्टिल्स) और डिज़ाइनर नर्सू की अहम भूमिका रही है। कुल मिलाकर यह फिल्म मनोरंजन से भरपूर एक बेहतरीन प्रस्तुति साबित होने वाली है, जिसे दर्शक परिवार सहित जरूर देखें।

Leave a Reply

Next Post

"क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली मैटर" के प्रमोशन को पटना आये लोकप्रिय अभिनेता पंकज त्रिपाठी

शेयर करेकहा – “माधव मिश्रा पटना से है, इसलिए यहां से हम शुरु कर रहे हैं प्रमोशन” (रंजन सिन्हा) छत्तीसगढ़ रिपोर्टर पटना, 23 मई 2025। राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित लोकप्रिय अभिनेता बिहार की शान, पंकज त्रिपाठी ने अपने  सुपर हिट वेब शो के चौथे सीजन – “क्रिमिनल जस्टिस: ए फैमिली […]

You May Like

प्रेम संबंध से नाराज होकर पिता बना हैवान....|....पीएफ खाता खुला नहीं, वेतन से 12% की कटौती....|....कटियाबाजों ने दिया 4.59 करोड़ का झटका....|....मणिकर्णिका घाट पर नाव से ले जा रहे शव, 566 परिवारों ने छोड़ा घर....|....पीएमएवाई सोसाइटी के नोटिस पर बवाल....|....मिनीमाता बांगो बांध मार्ग की बदहाली पर बवाल....|....मनेन्द्रगढ़ में नाले में मिला युवक का शव....|....दुनिया के 21 देशों में हर पांच में से एक बच्चा ऑनलाइन प्रताड़ित....|....अनाहत सिंह क्वार्टर फाइनल में....|....राशन दुकानों से शक्कर गायब, गरीबों की थाली से मिठास छीनकर जमाखोरों की जेब भर रही है सरकार - दीपक बैज